
MP Weather Update गिरेगा पारा बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा एक और तूफान, एमपी में होगा ये असर
Network Today
Published on: Dec 15, 2022, 9:49 AM IST
MP Weather Update 13 Dec: चक्रवाती तूफान का असर बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से से शुरू होकर अन्य प्रदेश तक भी नजर आ रहा है। एक सप्ताह पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। इसके बाद फिर से गिरावट होने लगी। अब तापमान बढ़ने लगा है। दो दिनों तक इसी तरह बढ़ोतरी के बाद तापमान कम होने की संभावना है। इसके बाद 23-24 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान सक्रिय होने की पूरी संभावना है।

जिससे फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिसंबर के अंत तक फिर से तापमान में गिरावट नजर आएगी। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मैंडूस का असर सोमवार को खंडवा जिले में नजर आया। सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़त हुई। दिन का तापमान रविवार को रहे 32.1 डिग्री से कम होकर 29.1 डिग्री पर आ गया। रात का तापमान 11.4 डिग्री से बढ़कर 13.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहने के कारण अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। तापमान में भी बढ़ोतरी नजर आएगी।
पिछले 11 दिनों में तापमान की स्थिति👇
तारीख अधिकतम न्यूनतम
2 दिसंबर 29.5 9.4
3 दिसंबर 30.1 10.4
4 दिसंबर 31.5 11
5 दिसंबर 31.1 12.4
6 दिसंबर 30.1 13.4
7 दिसंबर 27.1 14
8 दिसंबर 27.5 10.4
9 दिसंबर 28.1 10
10 दिसंबर 28.5 11
11 दिसंबर 32.1 11.4
12 दिसंबर 29.1 13.4