
Network Today, नवंबर27,2023
वानारसी, यूपी। देव दिवाली पर काशी 25 लाख दीये जलाए गए, जहां सोमवार शाम जगह-जगह रंगोली बनाई गई। वहीं इसके बाद 85 घाटों और गंगा की रेती में दीये जलाए गए, थोड़ी देर में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती हुई। फिर लाइटिंग और 3D लेजर शो भी हुआ।
हमारे देश में हर त्योहार का अपना महत्व है। पूरे देश में दिवाली धूम-धाम से मनाया गया। इसके बाद अयोध्या में खास तरह से दीवाली मनाई गई। वहीं आज पूर्णीमां के दिन काशी में धूम-धाम से देव दीपावली मनाई जा रही है। पूरे शहर को दीप और रंग-बिरंगे लाइट्स से सजाया गया है। काशी के घाटों पर दीप जलाए गए हैं। काशी घाट को इस तरह से सजाया गया है, जैसे मानों स्वर्ग से खुद देवतागण काशी की धरती पर उतर आए हों। आपको बता दें कि काशी के 85 घांटों पर 12 लाख दीपक जलाए गए हैं।
60 घाटों पर गंगा मां की विशेष आरती
11 टन फूलों से काशी विश्वनाथ मंदिर को सजाया गया
70 देशों के राजदूत-प्रतिनिधी भी मौजूद
पूरे बनारस में इस त्योहार को काफी खूबसूत तरीके से मनाया जाता है। इस बार भी इसे काफी हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस देव दीपावली में 70 देशों के राजदूत-प्रतिनिधी भी मौजूद रहें। वहीं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी शिव भक्ति में खोए नजर आएं। इस दौरान जयश्रीराम के नारे भी लगे। वहीं 60 घाटों पर गंगा मां की विशेष आरती की गई।
माना जाता है कि देवों की यह दीपावली धरती पर आतंक मचाने वाले त्रिपुरासुर के अंत की खुशी में मनाई जाती है। यह प्रथा पुराणकाल से चली आ रही है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली देव दीपावली की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी। आज (सोमवार) इसे काफी भव्य तरीके से मनाया गया। इस मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर को सजाने के लिए देश और विदेशों से भी कई तरह के फूल मंगाए गए थें। मिली जानकारी के मुताबिक इस शुभ अवसर पर 11 टन फूलों से काशी विश्वनाथ मंदिर को सजाया गया था।
कई लोगों ने लिया हिस्सा इस मौके पर सीएम योगी, प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत की कई मंत्री और विधायक पहुचें। इनके साथ 70 देशों के राजदूत-प्रतिनिधी भी इस खूबसूरत पल का आनंद उठाया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थें। इस दिन की तैयारी को लेकर डीएम एस. राजलिंगम ने नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसके दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए थें।
जिसे देखने के लिए देशभर से करीब 10 लाख लोग पहुंचे हैं, इसके अलावा नमो घाट पर 70 देशों के राजदूत और 150 से ज्यादा विदेशी डेलीगेट्स भी मौजूद थे। आपको बता दें देव दीपावली पर वाराणसी के सभी 1300 होटल्स और 500 से ज्यादा पेइंग गेस्ट, गेस्ट हाउस और लॉज 2 दिन के लिए फुल हैं। एलीट लग्जरी होटल, 16 फाइव स्टार, 45 फोर स्टार, 605 थ्री स्टार, बाकी सामान्य होटल्स, पीजी, डॉरमेट्री और VIP गेस्ट हाउस शामिल हैं। गंगा किनारे होटल ब्रजरामा में डेढ़ लाख रुपए तक के सुइट पैकेज बुक हुए हैं, घाटों पर 1000-1500 वाले गेस्ट हाउस की बुकिंग 3 से 4 हजार रुपए में हुई है।