प्रियंका चोपड़ा के रोहिंग्या कैंप जाने पर भड़के बीजेपी नेता, कहा- ऐसे लोगों को देश में न रहने दो

बीजेपी नेता विनय कटियार भड़के

 

नई दिल्ली:  प्रियंका चोपड़ा के रोहिंग्या शरणार्थियों से मिलने पर बीजेपी नेता विनय कटियार भड़क उठे। उन्होंने उनके देश में रहने पर ही सवाल खड़ा कर दिया। साथ ही कहा कि एक्ट्रेस को सच्चाई नहीं पता है।

बीजेपी नेता ने कहा, ‘प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को रोहिंग्या की सच्चाई नहीं पता है। उन्हें उनसे मिलने नहीं जाना चाहिए था। रोहिंग्या मुसलमानों को इस देश में नहीं रहने देना चाहिए और जिन्हें उनसे हमदर्दी है, उन्हें भी इस देश में रहने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।’

बता दें कि प्रियंका 21 मई को बांग्लादेश के शरणार्थी कैंप में रहने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों से मिली थीं। वह संयुक्त राष्ट्र की गुडविल ब्रांड एंबेसडर होने के नाते वहां गई थीं।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की। उन्होंने इमोशल पोस्ट भी लिखा, ‘मैं यूनिसेफ के साथ बांग्लादेश के कॉक्स बाजार इलाके में हूं, जोकि दुनिया का सबसे बड़ा रिफ्यूजी कैंप है। 2017 में पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह से नैतिक सफाई के नाम पर म्यांमार के रखाइन प्रांत से रोहिंग्याओं को निकाला गया। इस हिंसा में करीब 7 लाख रोहिंग्या बांग्लादेश पहुंचे, जिनमें 60 फीसदी बच्चे थे। कई महीने बीत जाने के बाद भी ये बच्चे अभी कमजोर हैं।’इस संघर्ष के बाद करीब 7 लाख रोहिंग्या मुस्लिमों को बांग्लादेश के कॉक्स बाजार इलाके में शरण लेनी पड़ी थी।

रोहिंग्या मुस्लिम म्यांमार के रखाइन प्रांत के रहने वाले मुस्लिम हैं। म्यांमार सरकार इन्हें प्रवासी और शरणार्थी मानती थी। इसी बीच म्यांमार में बौद्ध, हिंदुओं और रोहिंग्या मुसलमानों के आतंकवादी संगठन ‘अरसा’ ने 2017 में दर्जनों हिंदुओं पर हमला करके उन्हें मार दिया। इनके शवों को म्यांमार की सेना ने चार सामूहिक कब्रों से बरामद किया था।

इस संघर्ष के बाद करीब 7 लाख रोहिंग्या मुस्लिमों को बांग्लादेश के कॉक्स बाजार इलाके में शरण लेनी पड़ी थी।

साभार-ANI

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button