45 साल में पहली बार खाता भी नहीं खोल सकी कांग्रेस, नौ सीटों पर जमानत भी नहीं बचा सके प्रत्याशी

कानपुर। किसी जमाने में कांग्रेसियों का गढ़ रहे इस ऐतिहासिक शहर में कांग्रेस अस्तित्व बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। 45 वर्ष बाद इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया। इससे पहले वर्ष 1977 में जनता पार्टी की आंधी में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। इस बार कांग्रेस के पूरी तरह से उखडऩे पर पार्टी नेतृत्व व उसकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। बिखरे हुए संगठन व नेताओंं की नाराजगी की वजह से पार्टी पिछले चुनाव में मिली एकमात्र सीट भी नहीं बचा सकी। हद तो यह है कि किदवई नगर सीट छोड़कर पार्टी नौ सीटों पर अपनी जमानत भी नहीं बचा सकी। विधानसभा 2017 में कांग्रेस ने एकमात्र कैंट सीट जीतकर अपनी लाज बचाई थी। इस बार मतदाताओं ने पार्टी को पूरी तरह नकार दिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो और जनसभा बेअसर साबित हुईं। उनके कार्यक्रम में जनसमूह तो उमड़ा, लेकिन वह वोट में तब्दील नहीं हो सका।

दौड़ से बाहर रहे सोहिल अंसारी : कैंट सीट पर पिछली बार जीत दर्ज करने वाले सोहिल अख्तर अंसारी इस बार दौड़ से बाहर रहे। वह एक-एक वोट के लिए संघर्ष करते नजर आए। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा के बीच रहा। पिछली बार सपा-कांग्रेस गठबंधन का उन्हें फायदा मिला था।

किदवई नगर व गोविंद नगर में थी दावेदारी : कांग्रेस इस बार किदवई नगर और गोविंद नगर सीट पर जीत दावेदारी कर रही थी। किदवई नगर सीट पर राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अजय कपूर मैदान में थे। वह पांच राउंड तक तो आगे चले, लेकिन उसके बाद हांफने लगे। छठे राउंड के बाद से भाजपा बढ़त बनाती गई। वहीं, गोविंद नगर सीट पर कांग्रेस की तेजतर्रार प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर अपना करिश्मा नहीं दिखा सकीं। शुरुआत से ही तीसरे स्थान पर रहीं।

कैंट सीट पर पिछली बार जीत दर्ज करने वाले सोहिल अख्तर अंसारी इस बार दौड़ से बाहर रहे। वह एक-एक वोट के लिए संघर्ष करते नजर आए। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा के बीच रहा। पिछली बार सपा-कांग्रेस गठबंधन का उन्हें फायदा मिला था।

किदवई नगर व गोविंद नगर में थी दावेदारी : कांग्रेस इस बार किदवई नगर और गोविंद नगर सीट पर जीत दावेदारी कर रही थी। किदवई नगर सीट पर राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अजय कपूर मैदान में थे। वह पांच राउंड तक तो आगे चले, लेकिन उसके बाद हांफने लगे। छठे राउंड के बाद से भाजपा बढ़त बनाती गई। वहीं, गोविंद नगर सीट पर कांग्रेस की तेजतर्रार प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर अपना करिश्मा नहीं दिखा सकीं। शुरुआत से ही तीसरे स्थान पर रहीं।

कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिले वोट

कैंट – सोहिल अख्तर अंसारी – 13279

किदवई नगर – अजय कपूर – 75778

सीसामऊ – हाजी सुहेल अहमद – 5616

गोविंद नगर – करिश्मा ठाकुर – 26267

आर्य नगर – प्रमोद जायसवाल – 3309

कल्याणपुर – नेहा तिवारी – 2302

महाराजपुर – कनिष्क पांडेय – 7280

बिठूर – अशोक निषाद -4447

बिल्हौर – ऊषा रानी कोरी – 2502

घाटमपुर – राजनारायण कुरील- 3798

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button