Trending

शिक्षक दिवस -डा0 प्रवीन कटियार को आइ.एम.ए. हेड क़्वार्टर दिल्ली ने प्रदान की आई.एम.ए. सी.जी.पी. की आनरेरी प्रोफेसरशिप

Network Today

कानपुरः इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष (वर्ष 2016-17 एवं 2017-18), एवं आइ.एम.ए. यू.पी. स्टेट के जर्नल के एडिटर डा0 प्रवीन कटियार को शिक्षक दिवस के अवसर पर आइ.एम.ए. हेड क़्वार्टर, नई दिल्ली द्वारा नई दिल्ली में आइ.एम.ए. कॉलेज आफ जनरल प्रैक्टिशनर की आनरेरी प्रोफेसरशिप प्रदान की गयी।

आनरेरी प्रोफेसरशिप का प्रमाण पत्र आइ.एम.ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सहजानंद प्रसाद सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष डा0 जे.ए. जयलाल, डा0 वेद प्रकाश, जनरल सेक्रेट्री डा0 जयेश एम लेले, फाइनेंस सेक्रेट्री डा0 अनिल गोयल एवं आइ.एम.ए. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 जोसेफ मनी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।

 

डा0 प्रवीन कटियार, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर का दायित्व निभा रहे हैं, साथ ही साथ आइ.एम.ए. कानपुर में आइ.एम.ए. चैरिटेबल मानिटरिंग कमेटी के कन्वेनर है।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर व आइ.एम.ए. कानपुर शाखा ने डा0 प्रवीन कटियार के आनरेरी प्रोफेसरशिप मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।
इससे पूर्व भी आइ.एम.ए. हेड क्वार्टर तथा देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा डा0 प्रवीन कटियार को विभिन्न एवार्ड/ सम्मान से सम्मनित किया जा चुका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button