
कानपुर। अमित शाह ने मंगलवार को सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया। शाम चार बजे बजरिया से शुरू हुआ रोड शो फूलबाग स्थित दीनदयाल प्रतिमा के सामने 5.20 बजे खत्म हुआ।पूरे रास्ते में जगह-जगह सड़क के किनारे सैकड़ों की भीड़ उन्हें देखकर नारे लगाती रही। दोनों क्षेत्रों के प्रत्याशी भी उनके साथ रोड शो के रथ पर सवार रहे।
करीब पौने चार किलोमीटर लंबे रोड शो में अमित शाह ने लोगों का अभिवादन करते हुए उनकी ओर फूल फेंके तो लोगों ने भी अपने घर के छज्जों, छतों से फूलों की बारिश कर दी।
बजरिया चौराहा पर उनके साथ सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सलिल विश्नोई रथ पर सवार हुए। उनके साथ ही सांसद सत्यदेव पचौरी भी थे। जय-जय श्रीराम के नारों, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे गीत के भाजपा नेता नारे लगाते हुए आगे बढ़े। पी रोड, लेनिन पार्क, ज्वाला देवी विद्यालय होते हुए रथ संगीत टाकीज पहुंचा। यह सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र का रोड शो खत्म हो गया। इसके बाद कारों के काफिले के साथ अमित शाह घंटाघर पहुंचे। वहां पहले से ही दूसरा रथ तैयार था। यहां आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को वह साथ में लेकर रथ में बैठे। यहां व्यापार मंडलों ने उनका माइक के जरिए स्वागत शुरू किया। नारेबाजी के बीच रोड शो शुरू हुआ। रोड शो में शहर के सबसे घने बाजारों के बीच से निकला। यहां नयागंज किराना, नयागंज सराफा, बिहराना रोड सराफा बाजार से रोड शो गुजरा। पुलिस ने दोनों तरफ रस्से लगा रखे थे फिर भी वहां दोनों तरफ भीड़ जुटी हुई थी। शाम को पांच बजकर 20 मिनट पर दीनदयाल प्रतिमा के सामने जाकर उनका रोड शो खत्म हुआ।
रोड शो में सलिल विश्नोई के पी रोड स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में केंद्रीय एमएसएमई राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की उपस्थिति में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने विश्नोई में आस्था व्यक्त करते हुये भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी विजय बहादुर पाठक, पूर्व विधायक राकेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, मुकुंद मिश्रा, रंजीत भदौरिया, श्री कृष्ण दीक्षित (बड़े जी), राजेंद्र दुबे, सत्येंद्र मिश्रा, विवेक सिंह गुड्डू, नवाब सिंह, गोलू बाजपेयी, दिवयांश मिश्रा, हर्षित तिवारी, देवांग शर्मा, सरोज सिंह, गुंजन शर्मा, स्नेहलता दीक्षित, सुनीता सक्सेना, मिथिलेश अवस्थी, दुर्गेश पाठक, रामकृष्ण सिंह राठौर, बृजेश गुप्ता, राजकुमार त्रिपाठी, नवल गुप्ता, गोविंद गुप्ता, सुभेन्दु दुबे, प्रदीप पाठक, अनुराग शुक्ला, राजेंद्र गुप्ता, सरल माहेश्वरी, विशाल वर्मा, अभिमन्यु सक्सेना, अमन प्रधान, डॉ. ए.एम. चौधरी, विनोद भारद्वाज, सौरभ शुक्ला व मनीष विश्नोई आदि उपस्थित रहे।