Trending

Kanpur: रमेश अवस्थी के समर्थन में ‘द ग्रेट खली’ ने किया रोड शो…युवाओं में भरा जोश, बोले- भारत के प्रति दूसरे देशों का नजरिया बदला

विदेशों में पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है उसी तरह पीएम मोदी ने भी पूरी दुनिया में भारत का डंका बजवाया है।

Network TodayUpdated Thu, 09 May 2024 021:24 PM IST

जी पी अवस्थी

Kanpur News: भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देशों की श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। देश में सनातन संस्कृति मजबूत हुई है। आपसी भाईचारा बढ़ा है।

कानपुर में अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली लोकसभा चुनाव के लिए कानपुर के युवाओं में जोश भर गए। गुरुवार को उन्होंने नगर संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में करीब पांच किमी लंरा रोड शो किया। चंद्रिका देवी चौराहे से शुरू हुए रोड शो का लोगों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।

उसके साथ जीप पर भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी व एमएलसी सलिल विश्नोई सहित अन्य नेता भी थे। उनका काफिला देवनगर होते हुए आचार्य नगर, संगीत सिनेमा चौराहा, हीरागंज, आनंद बाग चौराहा, प्रेम नगर, सीसामऊ बड़ा चौराहा, रामबाग, ईदगाह, बजरिया थाने के सामने से टूटी मस्जिद चौराहा, ब्रह्मनगर चौराहा, भदौरिया चौराहा, लेनिन पार्क स्थित सीसामऊ के भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।


भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देशों की श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। देश में सनातन संस्कृति मजबूत हुई है। आपसी भाईचारा बढ़ा है।

अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली का रोड शो

कानपुर में अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली लोकसभा चुनाव के लिए कानपुर के युवाओं में जोश भर गए। गुरुवार को उन्होंने नगर संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में करीब पांच किमी लंरा रोड शो किया। चंद्रिका देवी चौराहे से शुरू हुए रोड शो का लोगों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।

द ग्रेट खली ने लोगों से मतदान जरूर करने की अपील भी की। शाम करीब छह बजे चंद्रिका देवी चौराहे से रोड शो शुरू हुआ।  गाड़ियों के काफिले और भाजपा कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ खुली जीप पर सवार द ग्रेट खली निकले, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

उसके साथ जीप पर भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी व एमएलसी सलिल विश्नोई सहित अन्य नेता भी थे। उनका काफिला देवनगर होते हुए आचार्य नगर, संगीत सिनेमा चौराहा, हीरागंज, आनंद बाग चौराहा, प्रेम नगर, सीसामऊ बड़ा चौराहा, रामबाग, ईदगाह, बजरिया थाने के सामने से टूटी मस्जिद चौराहा, ब्रह्मनगर चौराहा, भदौरिया चौराहा, लेनिन पार्क स्थित सीसामऊ के भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।

 

खली की एक झलक पाने के लिए जुट गई भीड़
रोड-शो के दौरान रास्तेभर लोगों ने अपने घरों से फूल बरसाकर द ग्रेट खली का स्वागत किया। खली ने भी हाथ उठाकर उनका अभिनंदन किया और रमेश अवस्थी को वोट देकर रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की। जिस जगह से रोड शो गुजरा, खली की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अपने मोबाइल से खली की फोटो भी ली और वीडियो बनाया।

खली ने की प्रेस वार्ता
भारत के प्रति दूसरे देशों का नजरिया बदला
जीटी रोड स्थित एक होटल में गुरुवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए द ग्रेट खली ने कहा था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देशों की श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। देश में सनातन संस्कृति मजबूत हुई है। आपसी भाईचारा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मैंने विदेशों में जाकर रेसलिंग में भारत का नाम रौशन किया।

चुनाव में कोई नहीं पड़ेगा गठबंधन का असर

खली ने कहा कि मैं कई जगह चुनाव प्रचार करके आया हूं। सभी जगह भाजपा के प्रत्याशी मजबूत हैं। इंडिया गठबंधन का कोई भी असर चुनाव में नहीं पड़ने वाला है। इस चुनाव में कानपुर का अपना एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। युवाओं में जोश और जुनून है। उन्होंने कहा कि भारत में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार से बहुत फंड मिलता है। इतना फंड किसी दूसरे देश की सरकार नहीं देती। यूपी में भी रेसलिंग का स्तर पहले से बढ़ा है। यूपी के खिलाड़ी भी अब रेसलिंग में पदक ला रहे हैं।

खली ने कहा कि जिस तरह से विदेशों में पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है
उसी तरह पीएम मोदी ने भी पूरी दुनिया में भारत का डंका बजवाया है। मैं विदेशो में जहां भी गया, पाया कि पीएम मोदी की स्वीकार्यता बढ़ी है। आज से दस साल पहले विदेशों में भारत के लोगों को हीन भावना से देखा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भारत के प्रति दूसरे देशों का नजरिया बदला है। अब खिलाड़ियों व विदेश जाने वाले भारतीयों को बहुत सम्मान मिलता है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button