मौसम हुआ ठंडा कानपुर में सुबह से हो रही झमाझम बारिश, नौ डिग्री पारा गिरा

Network Today

मानसून की दस्तक हुई तो शहरवासियों को राहत मिलनी शुरू हो गई। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से बुधवार सुबह से ही रिमझिम फुहारों के साथ वर्षा शुरू हो गई। गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही है। धीमी रफ्तार से लगातार हो रही बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। इससे दिन का तापमान नौ डिग्री गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने पहले ही कहा था कि गुरुवार को पानी गिरने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले मानसून अब कानपुर मंडल में आ चुका है और लगातार वर्षा संबंधी गतिविधियां होने की संभावना है। बुधवार को एक मिलीमीटर से कम बारिश हुई है, लेकिन गुरुवार को यह दो से तीन मिलीमीटर तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून के बादल भी घने होंगे और दिल्ली व पूर्वी राजस्थान के बाहरी इलाकों में भी मानसून पहुंचेगा।

हालांकि मानसून के आने से बादलों और बारिश का निरंतर होना नहीं माना जा सकता है, लेकिन वर्षा संबंधी गतिविधियां होने की संभावना रहती है। गंगा के मैदानी इलाकों में मानसून की ट्रफ रेखा बन रही है और अब जुलाई के पहले सप्ताह से देश के उत्तर, पूर्वी हिस्सों में भी मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी। डा. पांडेय ने बताया कि बादलों के आने पर पृथ्वी की ऊष्मा वायुमंडल में नहीं पहुंच पाती है, इसलिए रात का तापमान अपेक्षाकृत ज्यादा होता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button