Trending

दोबारा दूल्हा बने पंजाब के सीएम भगवंत मान, 20 साल छोटी गुरप्रीत कौर से की शादी

Network Today

48 साल के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दोबारा दूल्हा बन गए हैं। अपने से करीब 20 साल छोटी हरियाणा की डाक्टर गुरप्रीत कौर के साथ वह विवाह बंधन में बंधे।

सीएम हाउस में भगवंत मान ने शादी की रस्में पूरी कीं। सीएम मान की यह दूसरी शादी है। वहीं पिता के तौर पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने रस्में निभाईं। विवाह की रस्में काफी जोरशोर और धूमधाम से संपन्न हुईं।

सीएम हाउस में भगवंत मान ने शादी की रस्में पूरी कीं। सीएम मान की यह दूसरी शादी है। वहीं पिता के तौर पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने रस्में निभाईं। विवाह की रस्में काफी जोरशोर और धूमधाम से संपन्न हुईं।

बताते हैं कि मान के साथ शादी करने वाली गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की रहने वाली हैं। डा.गुरप्रीत कौर का परिवार बड़ा सियासी रसूख रखने वाला है।

उनके मामा जसवंत सिंह कांग्रेसी नेता हैं। वहीं उनके फुफेरे भाई वकील अमन चीमा भी कांग्रेसी हैं। गुरप्रीत कौर के पिता गांव के सरपंच रह चुके हैं। गांव में उनका काफी रुतबा है।

दूल्हा बने सीएम भगवंत मान पीले रंग का कुर्ता पहने थे। वहीं डा. गुरप्रीत ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। शादी में कई वीवीआईपी गेस्ट शामिल हुए। अपनी शादी पर पंजाब के सीएम मान भी काफी खुश नजर आ रहे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button