
Network Today
नई दिल्ली। मालदीव के माले शहर में गुरुवार को एक बिल्डिंग के गैरेज में आग लग गई। इस हादसे में 9 भारतीयों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह यानी आज आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद ये जानकारी सामने आई है।

एक दमकल कर्मी ने कहा, आग बहुत तेजी से फैली। लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला। ब्लिडिंग के अंदर जाने वाले दरवाजे पर आग लगी थी। हमारे लिए अंदर जाना मुश्किल हो रहा था। इसलिए एक छोटी सी खिड़की से लोगों को बाहर निकाला गया। हम बिल्डिंग में मौजूद सभी लोगों को बचा नहीं पाए।