
Network Today
कानपुर।पंचकूला में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया खेलों में हैंडबॉल में उत्तर प्रदेश की हैंडबॉल टीम ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में कांस्य से पदक प्राप्त किया जिसमें की कानपुर की दीक्षा साहू ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया उन्होंने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक प्राप्त किया।
वही रजत आदित्य दिक्षित उत्तर प्रदेश से पर्यवेक्षक एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में खेलो इंडिया खेलों में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया उन्होंने बताया अत्यंत हर्ष की बात है उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया में खेलों में सराहनीय प्रदर्शन किया जिसमें की एथलेटिक्स हैंडबॉल बॉक्सिंग हॉकी आदि खेलों में सराहनीय प्रदर्शन किया हैंडबॉल में दोनों ही वर्गों मे पदक प्राप्त किया।