Trending

लखनऊ में लगी भगवान लक्ष्मण की 12 फीट ऊंची प्रतिमा

Network Today

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले लखनऊ वासियों को नई सौगात मिली है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पथ एयरपोर्ट फ्लाईओवर, नगर रेलवे उपरिगामी सेतु और राजा जी पुरम में क्लोवर लीफ का भी लोकार्पण किया।

इसके अलावा लखनऊ एयरपोर्ट के गोल चौराहे पर भगवान लक्ष्मण की 12 फीट ऊंची और 1200 किलो वजन की प्रतिमा का राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने बटन दबाकर अनावरण किया। इसको तैयार करने में करीब 50 लाख का खर्च आया है। इस प्रतिमा को नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है और 50 लाख की लागत से यह प्रतिमा तैयार की गई है।

गुरुवार को हुए इन कार्यक्रमों में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस फ्लाईओवर, उपरिगामी सेतु और क्लोवर लीफ के लिए जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे जनता का आवागमन सुगम होगा, जाम की समस्या से निजात मिलेगी और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में एक महाशक्ति के रूप में स्थापित है। सांसद के रूप में राजनाथ सिंह ने लखनऊ में अभूतपूर्व विकास किया है। पिछले 5 वर्षों में लगभग 65 हजार करोड की परियोजनाएं लखनऊ की धरातल पर दिख रही है। हर तरफ फ्लाईओवर बन रहे हैं। किसान पथ, शहीद पथ और ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट उन्हीं की देन है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button