Xiaomi Redmi Note 6, Mi 7 Lite और Mi Mix 3s के लिए रहें तैयार!

Redmi Note 6, Mi 7 Lite, Mi Mix 3s व कुछ अन्य हैंडसेट की चर्चा है। यूरोपीय बाज़ार में तेज़ी से कदम बढ़ाने वाली शाओमी  जल्द ही इन स्मार्टफोन को एक के बाद एक उतार सकती है। इनमें से मी 7 लाइट मिड-रेंज वेरिएंट होगा, जो शाओमी मी 7 परिवार का हिस्सा होगा।

कंपनी Mi 7 स्मार्टफोन को इसी महीने उतार सकती है, क्योंकि यह 8वीं एनीवर्सरी वाला फोन है। इसके अलावा हैंडसेट  मी एस-सीरीज़, रेडमी 6-सीरीज़, रेडमी ए-सीरीज़ जैसे कुछ और फोन ग्राहकों को देखने को मिल सकते हैं। शाओमी के उत्पादों की एक सूची किलरफीचर ने देखी है, जिसमें कई आगामी रिलीज़ के लिए तय किए गए स्मार्टफोन दिख रहे हैं। इनमें कंपनी के मी और रेडमी के फोन हैं। दिलचस्प बात यह है कि लिस्ट में Mi Mix 2s और Redmi S2 जैसे फोन भी हैं, जो अन्य बाज़ारों में लॉन्च हो चुके हैं।

लिस्ट के मुताबिक, मी-एस सीरीज़ से रेडमी एस1 और रेडमी एस3 के साथ Xiaomi Mi S1, Mi S2, Mi S3 और मी मिक्स 2एस का अपग्रेड मी मिक्स 3एस भी दस्तक देगा। हालांकि, मी मिक्स 3 स्मार्टफोन का ज़िक्र यहां नहीं है। रेडमी नोट सीरीज़ में – Redmi Note 6, Redmi Note 6A, Redmi Note 6a Prime, Redmi Note 6 Prime, Redmi 6 Plus, and Redmi 6a Plus फोन लिस्ट में देखे गए हैं। लिस्टिंग 12 मई को फाइल की गई है, जो दिसंबर 2023 तक मान्य है। हालांकि, कंपनी मी 7 लाइट के अलावा मी एस-सीरीज़ का एक हैंडसेट उतार सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button