
इस्राइल-हमास में 4 दिन का युद्धविराम 50 बंधकों के बदले रिहा होंगे 150 कैदी,बंधकों की रिहाई अब शुक्रवार को हो सकती है
गाजा में सहायता के लिए कतर की मध्यस्थता में संघर्ष विराम पर सहमति बनी
गाजा/यरूशलम। इस्राइल और हमास में बीते डेढ़ महीने से जारी जंग के बीच राहतभरी खबर है। दोनों पक्ष चार दिन के लिए युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इस दौरान इस्राइल अपनी जेल में बंद 150 फलस्तीनियों को रिहा करेगा, तो बदले में हमास 50 बंधकों को छोड़ेगा। कतर की मध्यस्थता में युद्धविराम पर सहमति बनी है।
तेल अवीव में छह घंटे तक चली बैठक बुधवार सुबह खत्म हुई। बैठक के बाद इस्राइल कैबिनेट ने कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता वाले समझौते को तीन के मुकाबले 35 वोट से मंजूरी दी। सरकार ने कहा कि वह सभी बंधकों की घर वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। हमने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के पहले चरण की रूपरेखा को मंजूरी दे दी है। इस्राइल ने कहा कि युद्धविराम आगे भी बढ़ाया जा सकता है, ताकि ज्यादातर बंधक मुक्त हो सकें। सात अक्तूबर को हमास ने इस्त्राइल के शहरों पर हमला कर करीब 240 नागरिक बंधक बना लिए थे।
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया पर कहा, मैं 7 अक्तूबर को इस्राइल के खिलाफ क्रूर हमले के दौरान हमास के बनाए गए बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करे।
तेल अवीव में जुटे बंधकों के परिजन और समर्थक।
यदि रोज 10 बंधक छोड़े जाएं तो शांति। आगे भी जारी रह सकती है: नेतन्याहू ने कहा, समझौता इस्त्राइली सेना के अभियान से हमास पर दबाव बढ़ने का नतीजा है। नेतन्याहू ने कहा कि यदि रोज 10 बंधकों को छोड़ा जाए तो शांति आगे भी जारी रह संकती है। उन्होंने कहा कि इस्राइल किसी भी सूरत में अपने देश के बंधकों को रिहा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हम लक्ष्य हासिल होने तक युद्ध जारी रखेंगे। जब तक हर व्यक्ति देश नहीं लौटता, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा, अस्थायी युद्धविराम के बाद जंग फिर से आक्रामक तरीके से लड़ी जाएगी।
करने के समझौते का स्वागत करता हूं। बाइडन ने कतर के शेख तमीम बिन हमद अल-थानी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी
10-12 की संख्या में रिहाई : युद्धविराम की अधिकृत शुरुआत का समय 24 घंटों में घोषित होगा। इसमें पहले बंधकों को रिहा किया जाएगा। इस्त्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के मुताबिक, चार दिन तक रोज 10-12 की संख्या में महिलाओं और बच्चों को छोड़ा जाएगा। इसमें फलस्तीनी बंदियों की रिहाई का जिक्र “नहीं है, पर इस्राइली न्याय मंत्रालय ने फलस्तीनी कैदियों के 300 नामों की सूची जारी की है, जिनकी रिहाई संभव है।
न्यूज़ अपडेट
आज से रिहाई की शुरुआत वृहस्पतिवार को होनी थी लेकिन हमास से लिस्ट नही मिलने के कारण अब बंधकों को शुक्रवार को की जाएगी ऐसी खबरें आ रही है।
पाकिस्तान : राष्ट्रपति के फलस्तीन में ‘एक राष्ट्र समाधान’ पेशकश पर विवाद
इस्लामाबाद। गाजा में अस्थायी युद्धविराम के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने फलस्तीन की समस्या को लेकर एक विवाद खेड़ा कर दिया है। उन्होंने देश की पूर्व निर्धारित नीति से हटते हुए ‘एक राष्ट्र समाधान’ की पेशकश की। इस पर कार्यवाहक सरकार ने दूरी बनाते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है। एजेंसी
को इस समझौते तक पहुंचने में उनकी महत्वपूर्ण साझेदारी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सब अच्छा होगा। एजेंसी