
Network Today
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा पर उपचुनाव में जीत को देखते हुए शिवपाल सिंह यादव की घर वापसी हो गई है। शिवपाल अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी प्रगतिशील समाज पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है। अखिलेश यादव ने खुद ही शिवपाल की गाड़ी का झंडा बदलवाया।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने 2 लाख से अधिक वोट की बढ़त बना ली है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी में जश्न का माहौल है। अखिलेश यादव भी सुबह लखनऊ से चलकर मैनपुरी में पहुंच गए। अखिलेश ने खुद आदित्य यादव से कहकर शिवपाल की गाड़ी पर लगा प्रसपा का झंडा निकालकर सपा का झंडा लगा दिया।