Trending

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका

network today

कानपुर। ज्ञानव्यापी मस्जिद मामले में अखिलेश यादव द्वारा दिये गए विवादीद बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफी ज्यादा रोष देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर कानपुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। आपको बता दे की अखिलेश यादव ने कल बयान दिया था ।

जहाँ पत्थर रख दो वहां मन्दिर बन जाता है और भाजपा वालों ने अयोध्या में रातों रात मूर्तियां रखवा दी थी इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतला दहन किया गया। वही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अखिलेश यादव को बादाम खाना चाहिए उनकी यादाश्त कमजोर हो गई है।

चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव बौखला गए है क्या उनको न्याय पालिका के फैसले पर यकीन नही है। वही कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभी तो अखिलेश यादव का पुतला दहन किया है अगर अखिलेश यादव कानपुर आये तो उनके मुंह पर कालिख पोतने का कार्य युवा मोर्चा करेगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button