Trending

Kanpur News: विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहीयों के बीच है

 

प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राम को काल्पनिक बताने वालों को जनता ने काल्पनिक बना दिया।

मंच से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ

 

Network Today Update: 2024-05-11 04:50

जी पी अवस्थी

यूपी/कानपुर: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। प्रचार के आखिरी दिन आज सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे और बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को भारत के हितों की नहीं पाकिस्तान के हितों की चिंता होती है। देश में आतंकी मारा जाता है तो विपक्ष हंगामा और जांच की मांग करता है।

गरीब कल्याण की पहली सरकार बनी है

सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर की तर्ज पर अन्य विरासत को भी वापस पाना है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा करना है। भारत किसी को छेड़ता नहीं है और कोई छेड़ देता है तो उसे छोड़ता भी नहीं हैं। विकास और गरीब कल्याण के साथ-साथ पहली सरकार है जिसने विकास के साथ आस्था को भी सम्मान दिया है। हम सबके साथ रहते हैं और सबके विकास की बात करते हैं। विपक्ष को एक ही वर्ग दिखता है। कांग्रेस के बुद्धि दाता कहते हैं कि भारत में राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए था। सपा के महासचिव ने कहा था राम मंदिर का निर्माण बेकार हुआ है। कांग्रेस ने कहा था राम तो हुए ही नहीं, कृष्ण तो हुए ही नहीं। सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता और कुछ होगा तो खून की नदिया बहेगी। निर्णय भी आया, मन्दिर भी बना और कहीं कुछ नहीं हुआ। सपा सरकार में गरीबों को राशन नहीं मिलता था। आज मिल रहा है तो कह रहे हैं राशन से क्या होगा

योगी बोले इंडिया गठबंधन को सत्ता में आने का अधिकार नहीं है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि सपा सरकार में रामजन्म भूमि पर गोलियां चलाई गईं। आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए, भारत देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले क्या सत्ता में आएंगे। आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद के लिए भाव रखने वालों का चुनाव है। इसलिए इस बार मोदी जी को देश की सेवा के लिए तीसरी बार भेजना जरूरी है। कांग्रेस और उनके गठबंधन को सत्ता में आने का अधिकार नहीं है। इसलिए भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को बड़ी जीत से सांसद बनाकर भेजना है और अस्सी में अस्सी सीट जीतना होगा।

मंच से बीजेपी और जनता को संबोधित करते लोक सभा प्रत्यासी रमेश अवस्थी

कांग्रेस पर बोला हमला

सीएम ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। जिनको अपनी सीट का खुद पता नहीं जो अमेठी छोड़ कर रायबरेली चले गए। वो लिखित में लिख कर दे रहे हैं। लिखित में लिख कर पहले भी राम मन्दिर के लिए दिया था कि राम काल्पनिक है। उनको जनता ने ही काल्पनिक कर दिया। आज गठबंधन के नेता जो एक दूसरे को कोसते थे वो एक साथ हैं। पहले की सरकारों में गुंडा माफिया खुले घूमते थे। आज गले में पट्टी डाल कर घूम रहे हैं। जिसने अपराध किया वो जेल में होता है। अपराधी अपराध करने की सोच भी नहीं रहा है

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। प्रचार के आखिरी दिन आज सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे और बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को भारत के हितों की नहीं पाकिस्तान के हितों की चिंता होती है। देश में आतंकी मारा जाता है तो विपक्ष हंगामा और जांच की मांग करता है।

गरीब कल्याण की पहली सरकार

सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर की तर्ज पर अन्य विरासत को भी वापस पाना है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा करना है। भारत किसी को छेड़ता नहीं है और कोई छेड़ देता है तो उसे छोड़ता भी नहीं हैं। विकास और गरीब कल्याण के साथ-साथ पहली सरकार है जिसने विकास के साथ आस्था को भी सम्मान दिया है। हम सबके साथ रहते हैं और सबके विकास की बात करते हैं। विपक्ष को एक ही वर्ग दिखता है। कांग्रेस के बुद्धि दाता कहते हैं कि भारत में राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए था। सपा के महासचिव ने कहा था राम मंदिर का निर्माण बेकार हुआ है। कांग्रेस ने कहा था राम तो हुए ही नहीं, कृष्ण तो हुए ही नहीं। सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता और कुछ होगा तो खून की नदिया बहेगी। निर्णय भी आया, मन्दिर भी बना और कहीं कुछ नहीं हुआ। सपा सरकार में गरीबों को राशन नहीं मिलता था। आज मिल रहा है तो कह रहे हैं राशन से क्या होगा।

इंडिया गठबंधन को सत्ता में आने का अधिकार नहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि सपा सरकार में रामजन्म भूमि पर गोलियां चलाई गईं। आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए, भारत देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले क्या सत्ता में आएंगे। आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद के लिए भाव रखने वालों का चुनाव है। इसलिए इस बार मोदी जी को देश की सेवा के लिए तीसरी बार भेजना जरूरी है। कांग्रेस और उनके गठबंधन को सत्ता में आने का अधिकार नहीं है। इसलिए भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को बड़ी जीत से सांसद बनाकर भेजना है और अस्सी में अस्सी सीट जीतना होगा।

कांग्रेस पर भी बोला हमला

सीएम ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। जिनको अपनी सीट का खुद पता नहीं जो अमेठी छोड़ कर रायबरेली चले गए। वो लिखित में लिख कर दे रहे हैं। लिखित में लिख कर पहले भी राम मन्दिर के लिए दिया था कि राम काल्पनिक है। उनको जनता ने ही काल्पनिक कर दिया। आज गठबंधन के नेता जो एक दूसरे को कोसते थे वो एक साथ हैं। पहले की सरकारों में गुंडा माफिया खुले घूमते थे। आज गले में पट्टी डाल कर घूम रहे हैं। जिसने अपराध किया वो जेल में होता है। अपराधी अपराध करने की सोच भी नहीं रहा है।

ये रामभक्त और रामद्रोही का चुनाव है

योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार रामभक्त और राम द्रोही के बीच चुनाव होना है। सीएम योगी ने कहा, चुनाव निष्पक्ष रूप से दिखाई दे रहा है। एक तरफ राम भक्त और दूसरी तरफ राम द्रोही हैं। एक परिवार के लोग हैं। हम देश की सत्ता मोदी जी को वापस सौपना चाहते हैं और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। जो राम के मन्दिर न जाकर आतंकवादी की मजार में श्रद्धांजलि देने जाते हैं ऐसा विपक्ष आपका भला नहीं कर सकता है।

मंच पर ये लोग रहे मौजूद

मंच पर कानपुर लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी और अकबरपुर लोक सभा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मेयर प्रमिला पाण्डेय, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पाण्डेय, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह चौहान, सुरेश अवस्थी, अजय कपूर, एमएलसी सलिल विश्नोई आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button