Trending

Chandrayaan 3 Live: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने रच दिया इतिहास, पूरे देश में जश्न का माहौल

पीएम मोदी ने देश वासियों और ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Chandrayaan 3 Live: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने रच दिया इतिहास, पूरे देश में जश्न का माहौल

Chandrayaan-3 Live Updates:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है।

Network Today ,time 6:10
जी पी अवस्थी 

नई दिल्ली।Chandrayaan-3 LIVE Updates : चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया. लैंडर विक्रम (Lander Vikram) और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया।

पीएम मोदी ने देश वासियों और ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो गई है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है। अब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा, बस एक टूर के हैं। 

इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया. चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है. चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगे. चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button