
कानपुर। कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और प्रत्याशियों के साथ एजेंट भी मतगणना स्थलों पर हैं। कई जिलों में कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। वर्ष 2017 में भाजपा गठबंधन ने इन जिलों में 46 सीटें जीती थीं, जबकि सपा ने चार, कांग्रेस व बसपा ने एक-एक सीट हासिल की थी।
किदवई नगर से भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी ने अपने निकटतक प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय कपूर को हरा दिया है। किदवई नगर सीट पर भाजपा के महेश त्रिवेदी को 12वें राउंड में 100799 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के अजय कपूर को 63548 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के अभिमन्यु गुप्ता को 6535 और बसपा से मोहन मिश्रा को 3392 वोट मिले हैं। आर्यनगर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई ने जीत दर्ज की है। अमिताभ बाजपेई को 76241 वोट मिले हैं। सुरेश अवस्थी को 68538 वोट मिले हैं। 7703 वोट से अमिताभ बाजपेई ने जीत दर्ज की है। घाटमपुर से अपना दल की प्रत्याशी सरोज कुरील ने जीत दर्ज की है। बिठूर से अभिजीत सिंह सांगा जीते।
आरैया : बिधूना अनारक्षित सीट से पर वर्ष 2017 में भाजपा की जीत हुई थी। विनय शाक्य ने पार्टी से टिकट हासिल करते हुए मैदान मारा था। वर्ष 2022 के चुनाव के बीच वह सपा में शामिल हो गए। उनकी बेटी रिया शाक्य को भाजपा ने चेहरा बनाया। सपा ने रेखा वर्मा को टिकट दी। 34 चक्र में सामने आए नतीजे में रेखा को 96670 वोट मिले व रिया ने 89177 मत हासिल किया। 7493 वोट से सपाने जीत पक्की की। हालांकि अभी बैलेट पेपर में मिले मतों को शामिल किया जाना है। लेकिन, सात हजार से ज्यादा वोटों से आगे रेखा की जीत लगभग तय हो चुकी है।
बांदा : चुनाव मतगणना के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। बांदा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने 81557 मत प्राप्त करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजुला सिंह को 15214 मतों से पराजित किया है ।सपा प्रत्याशी मंजुला सिंह को 66343 वोट मिले है। वहीं बांदा जिले की बबेरू विधानसभा 233 से सपा प्रत्याशी विशंभर सिंह यादव ने 79614 मत प्राप्त करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अजय सिंह पटेल को 7393 मत से पराजित किया है। भाजपा प्रत्याशी को 72221 वोट मिले हैं। बांदा जिले की नरैनी विधानसभा 234 की बात करें तो यहां पर भाजपा प्रत्याशी ओममणि वर्मा को 83263 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर सपा की किरण वर्मा को 76544 वोट मिले हैं।भाजपा प्रत्याशी ने 6719 मत से जीत हासिल की है। वहीं बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा 232 से भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद ने 86812 वोट प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी बृजेश सिंह को 28425 मत से पराजित किया है।सपा प्रत्याशी को 58387 वोट मिले हैं।
कन्नौज : कन्नौज की तीन विधानसभा क्षेत्रों में सदर सीट पर भाजप के प्रत्याशी असीम अरुण ने जीत दर्ज की है। मतगणना के शुरुआती राउंड में पीछे चल रहे असीम ने बाद में बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे को 6163 मत से हरा दिया है। असीम अरुण को 120219 मत मिले हैं, जबकि अनिल दोहरे को 114056 मत मिले।
कानपुर : कानपुर के कल्याणपुर सीट पर दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। यहां प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने 1774 वोट से बढ़त बना ली है। उन्हें 34092 वोट मिले हैं। वहीं सपा के सतीश निगम को 32318 वोट मिले हैं। कांग्रेस की नेहा तिवारी को 748 और बसपा के अरुण मिश्रा को 3027 वोट मिले हैं। वहीं ,आर्य नगर सीट पर सपा के अमिताभ बाजपेई ने लीड ले ली है। उन्हें 56545 वोट मिले हैं। अभी तक आगे चल रहे भाजपा के सुरेश अवस्थी को 54162 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल को 2448 और बसपा के आदित्य जायसवाल को 657 वोट मिले हैं।
कानपुर : कानपुर में कई सीटों पर चुनावी जंग रोचक बनी हुई है। गोविंद नगर सीट की बात करे तो भाजपा के सुरेंद्र मैथानी 48377 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सम्राट विकास 20646 वोटो के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।जबकि कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरीं करिश्मा ठाकुर 8901 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार कालिया को अब तक महज 3104 वोट ही मिल सके हैं।वे चौथे नंबर पर हैं। सीसामऊ विधानसभा की बात करें तो 11 वें राउंड की गणना तक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी 54530 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।तो वहीं भाजपा के सलिल विश्नोई 23186 मतों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के हाजी सुहैल अहमद 3583 वोटों के साथ तीसरे नंबर बने हैं। जबकि बसपा के रजनीश तिवारी 1697 मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं। कैंट विधानसभा में भी 15 वें राउंड की वोटिंग पूरी हुई । यहां से सपा प्रत्याशी हसन रूमी 53087 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के रघुनंदन भदौरिया 46272 मतों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं कांग्रेस के सोहेल अख्तर अंसारी 7613 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि चौथे नंबर पर बसपा के मो. शफी को 2118 वोट मिल चुके हैं। आर्यनगर सीट की बात करें तो यहां पर भाजपा के सुरेश अवस्थी 53733 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं सपा के अमिताभ बाजपेई 36695 वोटो के साथ दूसरे नंबर बने हुए हैं। जबकि कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल के को 13 वें राउंड की गणना तक 574 वोट मिल चुके हैं। वह चौथे स्थान पर हैं। अगर बिल्हौर विधानसभा की बात की जाए तो यहां 19 वें राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी राहुल बच्चा 68067 वोट पाकर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि सपा की रचना सिंह 47006 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हैं। वहीं बसपा की मधु सिंह को 18240 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस की उषा रानी 1304 वोटों के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई हैं। कानपुर की घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 वें राउंड की गणना के बाद अपना दल प्रत्याशी सरोज कुरील 40295 मतों के साथ सबसे चलरहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी भगवती सागर को 29146 वोट मिले हैं। जबकि बसपा के प्रशांत अहिरवार 20442 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि कांग्रेस के राजवनारायण कुरील 1450 मत पाकर चौथे नंबर पर बने हुए हैं। महाराजपुर विधानसभा की बात करें तो यहां 15 वें राउंड की गणना के बाद भाजपा के सतीश महाना 78358 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं सपा के फतेहबहादुर 27458 वोट पाकर दूसरे नंबर बने हैं। जबकि सपा कांग्रेस के कनिष्क पांडे को 3368 वोट मिले हैं। यहां से बसपा के सुरेंद्र पाल को 5189 वोट मिले हैं। महाराजपुर से सतीश महाना 50900 वोटों से आगे चल रहे हैं।