अद‍ित‍ि स‍िंह ने पत‍ि अंगद स‍िंह के टिकट कटने पर तोड़ी चुप्‍पी, प्र‍ियंका गांधी पर जमकर न‍िकाली भड़ास

रायबरेली। सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के पति पंजाब के नवांशहर से विधायक अंगद सिंह का कांग्रेस ने टिकट काट दिया। इसके बाद से ही पंजाब ही नहीं रायबरेली में भी राजनीतिक हलचल बढ़ गई थी। बुधवार को भाजपा से नामांकन करने पहुंची अदिति ने इस मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने परिवार को खूब प्रताड़ित किया। मेरे पति का टिकट काट दिया। मेरे खिलाफ बोलने पर ही टिकट देने की शर्त रखी।

पूर्व सदर विधायक की बेटी अदिति सिंह 2017 में पहली बार सदर सीट से विधायक बनी। उनकी शादी पंजाब से नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ हुई थी। अदिति ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही भाजपा का दामन थाम लिया था। इस बार भाजपा से वह चुनावी मैदान में हैं। पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अंगद सिंह का टिकट काट दिया। इस पर नामांकन के बाद अदिति सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी ने मेरे पति का टिकट काट दिया। इसका कोई औचित्य नहीं है, बहुत से ऐसे पति-पत्नी रहे हैं, परिवार के सदस्य रहे हैं, जो अलग-अलग पार्टी में रहे हैं।

प्रियंका गांधी लड़कियों के स्वाभिमान को मानती हैं तो क्या लड़कियों की अपनी विचारधारा नहीं हो सकती है। मेरी विचारधारा कांग्रेस से नहीं मिलती, अंगद जी की मिलती थी। यदि उन्हें महिला सशक्तिकरण की चिंता होती तो पंजाब और उत्तराखंड, गोवा में इतनी कम महिलाओं को क्यों टिकट दिया है। यूपी में उन्हें पता है दाल नहीं गलनी तो 40 प्रतिशत बांटे जा रही हैं। अपने आप को रायबरेली की बेटी कहती हैं। यहां से उनका परिवार इतने लंबे समय से सांसद रहा है और यहां एक बिना बाप की लड़की, जो अकेले मैदान में लड़ रही है, तब भी वह इतना प्रताड़ित किए जा रही हैं, मेरे परिवार को इतना परेशान किया है। मेरे पति पर दबाव बनाया है कि इनके खिलाफ बोलिए, तभी हम आपको टिकट देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button