Trending

यू०पी० चेस स्पोर्टस एसोसियेशन ने वर्ल्ड कैडेट चेस चैम्पियनशिप का गोल्ड मेडल जीतने वाली गाजियाबाद की शुभी गुप्ता को 25,000 हजार की राशि देकर सम्मानित किया

चेयरमैन डा० संजय कपूर ने शुभी गुप्ता।

Network Today
जी पी अवस्थी

कानपुर, यूपी। यू०पी०चेस स्पोर्टस एसोसियेशन की वार्षिक आम सभा गैन्जेस क्लब, आर्य नगर कानुपर में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश के 51 जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने भारतवर्ष में आयोजित हुये चेस ओलंपियाड के सफल आयोजन की प्रशंसा की और माननीय प्रधानमंत्री तथा अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के द्वारा दिये गये सहयोग की सराहना की। अखिल भारतीय शतरंज संघ के अध्यक्ष डा0 संजय कपूर जिनकी अध्यक्षता में सम्पूर्ण सफल चेस ओलंपियाड का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसकी सराहना विश्व स्तर पर की गयी।

उन्हें प्रदेश शतरंज परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ उत्तर प्रदेश से पहली बार वर्ल्ड कैडेट चेस चैम्पियनशिप का गोल्ड मेडल जीतने वाली गाजियाबाद की शुभी गुप्ता को उनके इस अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया तथा रु० 25000 हजार की सम्मान राशि चेयरमैन डा० संजय कपूर द्वारा भेंट की गयी। इस अवसर पर भारतीय शतरंज टीमों की चयन समिति के सदस्य इन्टरनेशनल मास्टर कानपुर के दिनेश शर्मा को भी सम्मानित किया गया। बरेली चेस एसोसियेशन के अध्यक्ष अजय मिश्रा एवं सचिव राम किशोर के द्वारा बरेली जनपद में लगभग 3000 बच्चों को निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए उन्हें विशेष रुप से सम्मानित किया गया। संघ के सह सचिव झांसी के अतुल निगम को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संघ के महासचिव ए०के० रायजादा ने बताया कि यू०पी० चेस स्पोर्टस एसोसियेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सीनियर चेस चैम्पियनशिप जिसकी पुरस्कार राशि 30 लाख रुपये थी का आयोजन नेशनल चैम्पियनशिप की परिप्रेक्ष्य में अभूतपूर्व रहा।

देखिये ये खबर डिजिटल में……👇

 

कोरोना काल में प्रदेश शतरंज संघ द्वारा ऑनलाईन राज्य चैम्पियनशिप प्रतियोगितायें आयोजित की गयी तथा जुलाई 2021 के उपरान्त सभी राज्य शतरंज चैम्पियनशिप आफलाईन आयोजित की गयी। जिसके परिणामस्वरुप खिलाडियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष डा0 संजय कपूर ने बताया कि संघ का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक परिवार में शतरंज के प्रचार एवं प्रसार करने का है। इसी क्रम में राज्य सरकार से सम्पर्क करके स्कूलों में पढाई के माध्यम से शतरंज को स्थापित करना, स्कूल के बच्चों को शतरंज की कोचिंग प्रदान करना और अल्पआय वर्ग के बच्चों को ग्रामीण स्कूली बच्चों के साथ झुग्गी झोपडी में रहने वाले व स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी शतरंज खेल से जोडने का संकल्प संघ ने लिया तथा डा० कपूर ने सभी सम्बद्ध जिला इकाईयों को निर्देशित किया कि वह अपने जनपदों में प्रत्येक तीन माह में एक अन्तर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करें। वर्ष 2023 में प्रदेश में एक अन्तर्राष्ट्रीय ग्रांड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता, एक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप एवं छह अन्तर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त प्रतियोगिताऐं आयोजित की जायेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में प्रदेश की सभी ग्यारह राज्य चैम्पियनशिप अन्तर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त होंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button