Trending

Bharat Jodo Yatra के दौरान,उज्जैन में रुद्राक्ष की माला और धोती पहन की महाकाल की पूजा…

Network Today

29 नवंबर, 2022 भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को बाबा महकाल नगरी उज्जैन पहुंची। राहुल गांधी ने पंचामृत पूजन के बाद महाकाल का मंत्रोचार के साथ रुद्राभिषेक किया। इसके बाद नंदी की पूजा कर आशीर्वाद लिया

रुद्राक्ष की माला और धोती पहने आए नजर
राहुल गांधी ने बाबा महाकाल की पूजा पूरे 15 मिनट तक की। इस दौरान उन्होंने धोती पहनकर और  गले में भगवा गमछा डाल कर महाकालेश्वर भगवान की विधि-विधान से पूजा की। इतना ही नहीं यहां राहुल रुद्राक्ष की माला पहने हुए भी नजर आए। अतं में साष्टांग दंडवत होकर महाकाल को प्रणाम आशीर्वाद लिया। फिर नंदी महाराज के कान में जाकर अपनी मनोकामना वाली बात कही। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ उनके साथ मौजूद रहे।

 भगवान महाकाल का दूध, दही, शहद, शक्कर, जल, घी से किया अभिषेक
बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार को शाम 4:15 पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले अपने तन पर लाल रंग का शोला ओढ़ा। फिर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों बोले वैदिक मंत्रो के अनुसार अभिषेक किया। भगवान महाकाल का दूध, दही, शहद, शक्कर, जल, घी आदि से पंचामृत पूजन किया। इसके बाद उन्होंने माता पार्वती और कार्तिकेय का पूजन किया। यहीं से राहुल गांधी नंदीहाल में पहुंचे, जहां स्वास्तिक मंत्रों का जाप किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button