
Agnipath Scheme भारत में अग्निपथ योजना का भले ही विरोध हो रहा हो लेकिन दुनिया के कई ऐसे मुल्क हैं जहां अग्निपथ जैसे नियमों को संवैधानिक मान्यता प्राप्त है। कई मुल्कों में इस सेवा को बाध्यकारी बनाया गया है। आखिर दुनिया के किन मुल्कों में यह सेवा बाध्यकारी है।
Network Today
नई दिल्ली । Agnipath Recruitment Scheme: भारत में अग्निपथ योजना का भले ही विरोध हो रहा हो, लेकिन दुनिया के कई ऐसे मुल्क हैं जहां सैन्य सेवा संवैधानिक रूप से बाध्यकारी है। भारत में यह बाध्यकारी नहीं है। उधर, अग्निपथ योजना को लेकर भारतीय युवाओं में रोष व्याप्त है।
इस बात का है कि इस योजना से वह चार साल के बाद बेरोजगार हो जाएंगे और उन्हें कोई नहीं पूछने वाला होगा, लेकिन सरकार इसके पक्ष में दुनिया के तमाम देशों का उदाहरण भी पेश कर रही है। देशभर में अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है। कई शहरों से आगजनी और हिंसा की खबरें आ रही हैं। दरअसल, सरकार की यह नई योजना अग्निपथ ‘टूर आफ ड्यूटी एंट्री स्कीम’ है। इस योजना के तहत सैनिकों को एक निश्चित समय के लिए कान्ट्रैक्ट के आधार पर सेना (थलसेना, नवसेना, वायुसेना) में भर्ती मिलेगी और ट्रेनिंग के बाद युवाओं को अलग-अलग फील्ड में तैनात किया जाएगा। ऐसे में यह सवाल उठता है कि दुनिया के किन मुल्कों में यह सेवा बाध्यकारी है। आइए जानते हैं उन मुल्कों के बारे में।
इजरायल: इजरायल में सैन्य सेवा पुरुषों और महिलाओं के लिए अनिवार्य है। 2020 तक पुरुषों के लिए अनिवार्य सेवा दो साल और छह महीने थी और महिलाओं के लिए दो साल है। राष्ट्रीय सेवा (NS) देश और विदेश में इजरायली नागरिकों पर लागू होती है। नए अप्रवासियों और कुछ धार्मिक समूहों के लिए चिकित्सा आधार पर छूट दी गई है।
बरमूडा: देश सेवा को अनिवार्य किया गया है। हालांकि, बरमूडा यूनाइटेड किंगडम का एक विदेशी क्षेत्र है, फिर भी अपने स्थानीय बल के लिए वह भर्ती करता है। 18 और 32 वर्ष की आयु के बीच के पुरुषों को 38 महीने की अवधि के लिए बरमूडा रेजिमेंट में सेवा देनी होती है। इसके लिए लाटरी सिस्टम से चयन किया जाता है।
ब्राजील: ब्राजील में पुरुषों को अपने 18वें जन्मदिन पर 12 महीने की सैन्य सेवा देनी होती है। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से इसमें छूट दी गई है। इसके अलावा यदि आप विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं, तो सेवा में छूट मिल सकती है।
साइप्रस : साइप्रस में 17 और 50 वर्ष की आयु के बीच सभी पुरुषों के लिए सैन्य सेवा को अनिवार्य किया गया है।2008 के बाद से अर्मेनियाई, लैटिन और मैरोनाइट्स के धार्मिक समूहों से संबंधित सभी पुरुषों को इसमें शामिल किया गया है। वह भी सैन्य सेवा करते हैं। सैन्य सेवा 24 महीने तक चलती है।
ब्राजील: ब्राजील में पुरुषों को अपने 18वें जन्मदिन पर 12 महीने की सैन्य सेवा देनी होती है। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से इसमें छूट दी गई है। इसके अलावा यदि आप विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं, तो सेवा में छूट मिल सकती है।
साइप्रस : साइप्रस में 17 और 50 वर्ष की आयु के बीच सभी पुरुषों के लिए सैन्य सेवा को अनिवार्य किया गया है।2008 के बाद से अर्मेनियाई, लैटिन और मैरोनाइट्स के धार्मिक समूहों से संबंधित सभी पुरुषों को इसमें शामिल किया गया है। वह भी सैन्य सेवा करते हैं। सैन्य सेवा 24 महीने तक चलती है।
ग्रीक : देश सेवा को अनिवार्य किया गया है। ग्रीस कानून के तहत 19 से 45 वर्ष की आयु के बीच के ग्रीक पुरुषों को सैन्य सेवा करना अनिवार्य है। यह कानून किसी भी व्यक्ति पर लागू होता है, जिसे ग्रीक अधिकारी ग्रीक मानते हैं, भले ही वह व्यक्ति खुद को ग्रीक नहीं मानता हो, उसके पास विदेशी नागरिकता और पासपोर्ट हो या वह ग्रीक के बाहर पैदा हुआ हो या रहता हो।
ईरान: ईरान में सैन्य सेवा को अनिवार्य किया गया है। ईरान में पुरुषों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा है, जो 18 साल की उम्र से शुरू होती है। हालांकि, शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और अक्षमताओं के लोगों को इसमें छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त उन छात्रों को छूट दी गई है, जिनका नामांकन विश्वविद्यालय में है। वह विलंब से इस सेवा में शामिल होते हैं। सैन्य सेवा की अवधि आम तौर पर 24 महीने होती है, लेकिन निराश्रित क्षेत्रों में सेवा के लिए इसे घटाकर 22 महीने और सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए 20 महीने है।