Trending

सुहाग के लिए मांगी लंबी उम्र की दुआ सुहागिनों ने

हमारे देश में वृक्ष को पूजनीय माना गया है। कई ऐसे वृक्ष हैं, जिनकी महिलाएं पूजा करती हैं। उत्तर भारत में बरगदाही के नाम से जाना जाने वाला प्रसिद्ध “वट सावित्री व्रत” मंगलवार को सुहागिनों ने धूमधाम से मनाया। कानपुर शहर में भी सुहागिन महिलाओं ने सोलह-श्रृंगार कर शहर के कई क्षेत्रों में बरगद के पेड़ की पूजा कर अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना की। पूजा करने पहुंची संध्या ने बताया कि आज वट सावित्री व्रत के मौके पर बरगद के पेड़ की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना की है।

 

ऐसा माना जाता है इस बरगद के पेड़ पर त्रिदेवों की शक्ति भी समाहित होती है। आज घर की महिलाएं जो सुहागिनें होती हैं इस वृक्ष की पूजा कर पति की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हैं।

वट पूजा के माध्यम से हमारे जीवन मे वृक्षों की महत्वता और पर्यावरण का संदेश मिलता है। वटवृक्ष के अलावा हिन्दू धर्म मे तुलसी, पीपल, नीम, बेल, केला, अशोक की बड़ी मान्यता है।

फजलगंज स्थित बरगद के पेड़ की पूजा करती महिलाये  सभी फ़ोटो  – जी पी अवस्थी

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button