Trending

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता में करा रही थीं इलाज

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। वे मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। वे वहां फेफड़े में संक्रमण का इलाज करा रही थीं।

Network Today

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव से एक पुत्र प्रतीक यादव हैं। प्रतीक राजनीति से दूर रहते हैं। साधना गुप्ता काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें फेफड़े में संक्रमण की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह यादव भी पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब होने के बाद मेदांता में भर्ती कराए गए थे।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले बुखार आई थी। इसके बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा था। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को दोपहर बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़नी शुरू हो गई। उनकी स्थिति गंभीर बताई जाने लगी। इसकी जानकारी मुलायम सिंह यादव को भी दी गई। वे अपनी पत्नी को देखने अस्पताल पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद उनके निधन की सूचना आई।

राजनीति में सक्रिय रही थीं साधना
साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी की राजनीति में काफी सक्रिय रही थीं। हालांकि, मुलायम सिंह यादव से विवाह होने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ दी। वे औरैया जिले के बिधूना की रहने वाली थीं। साधना गुप्ता का परिवार राजनीति में सक्रि था। उनके भाई प्रमोद कुमार गुप्ता समाजवादी पार्टी में सक्रिय थे और वे 16वीं विधानसभा में विधायक रह चुके हैं। यूपी चुनाव के समय उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button