
Network Today
कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर यह लगता है कि अब ग्राहकों के लिए बैंक भी सुरक्षित नहीं है। आपको बता दें कि कानपुर नगर के किदवई नगर क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से 1.50 करोड़ रुपए के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर नौबस्ता पुलिस ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला किदवई नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा का है। जहां पर शुक्रवार को नौबस्ता बसंत बिहार के रहने वाले सूर्य कुमार अवस्थी की पत्नी रामा अवस्थी किदवई नगर के K-ब्लॉक में बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचीं। यहां उनका लॉकर है। लेकिन उनको क्या पता था कि उनके लॉकर में रखे करोड़ों के जेवर अब नहीं बचे।
जैसे ही वह लॉकर चेक करने पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हाथ लगाते ही बगैर चाबी के लॉकर खुल गया। इस बात की जानकारी उन्होंने बैंक कर्मचारियों की दी। लेकिन उन्हें सही रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सुचना दी। वही बैंक के लॉकर से जेवरात के गायब होने की जानकारी मिलते ही सूर्य कुमार अवस्थी भी बैंक पहुंच गए। उन्होंने बैंक कर्मचारियों से बात की, लेकिन कर्मचारियों ने कुछ नहीं बताया।