
कानपुर।सीसामऊ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सलिल विश्नोई ने अपना आज का जनसम्पर्क आनंदपुर दरबार, रामबाग से शुरू किया। इसके बाद सलिल विश्नोई ने कौशलपुरी के साईं सिद्धि अपार्टमेंट, बिन्नू बिरादरी धर्मशाला, वर्मा सेल की मलिन बस्ती, दर्शनपुरवा के सर्वधर्म चौक व शुभ परिणय गेस्ट हाउस, रामबाग के आस-पास के क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। श्री सलिल विश्नोई गुमटी गुरुद्वारा में सिख समाज की बैठक, दर्शनपुरवा के छगी लाल का हाता, रथ वाला मंदिर तथा एल्डिको गार्डन में कायस्थ समाज की बैठकों में सम्मिलित हुये।
उपरोक्त कार्यक्रमों को संबोधित करते हुये श्री सलिल विश्नोई ने कहा कि देश का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने में काँग्रेस किसी से पीछे नहीं है। इस पार्टी ने सेक्युलरिज़्म के नाम पर हमेशा एक संप्रदाय विशेष के तुष्टीकरण का ही काम किया है।
कांग्रेस ने अपने उत्तराखंड के घोषणा पत्र में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का वादा किया है, जबकि यह देवभूमि हिन्दू संस्कृति व सभ्यता के लिए जानी जाती है। पंजाब के बाहर कांग्रेस ने कब विशेष रूप से सिखों के लिए विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव अपने घोषणा पत्र में डाला है। 47 का देश विभाजन हो या 84 के दंगे, दोनों ही अवसरों पर सबसे ज्यादा प्रभावित हिन्दू, सिख और सिंधी समाज हुआ है। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में रह रहे कई परिवारों ने इस दर्द को करीब से अनुभव किया है। आप में से कई के पूर्वजों ने अपनी जान देकर इस भेदभाव की कीमत चुकाई है। आप सभी सीसामऊ विधानसभा क्षेत्रवासी इस बार भाजपा को वोट देकर कांग्रेस व अन्य दलों की एक संप्रदाय विशेष के तुष्टीकरण की नीति पर पूर्णविराम लगा सकते हैं।
कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से अनुराग शर्मा, उमेश त्रिपाठी, गोलू बाजपेयी, ऋषि मिश्रा, उमेश त्रिपाठी, राज किशोर तिवारी, बब्लू सोनकर, पंकज भगत, सूरज साहू, शंकर भगत, दुर्गेश पाठक, राजकमाल शर्मा, मनोज कुमार विश्नोई, हरिशरण खन्ना, रत्नेश तिवारी, सोनू पंडित, मणिकांत मिश्रा, सुनीता सक्सेना, दुर्गेश पाठक व अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।