Trending

सरदार अमरजीत सिंह (पम्मी) बनाए गए सचिव

गुरुनानक गर्ल्स पीजी कालेज सुंदर नगर कानपुर कमेटी 21 बच्चों को निशुल्क दिलाएगी शिक्षा

Network Today

सरदार अमरजीत सिंह (पम्मी) बनाए गए सचिव

गुरुनानक गर्ल्स पीजी कालेज सुंदर नगर कानपुर कमेटी 21 बच्चों को निशुल्क दिलाएगी शिक्षा

स्टूडेंट्स के लिए बीए, बीकॉम, एमए मे फ्री एजुकेशन

कानपुर। गुरुनानक गर्ल्स पीजी कॉलेज सुंदर नगर कमेटी के सचिव सरदार अमरजीत सिंह पम्मी को बनाया गया। वहीं इस मौके पर बाकी सदस्यों को भी चुना गया।

जिसमें डॉ. सरदार कुलवंत सिंह, सरदार शमशेर सिंह, सरदार प्रितपाल सिंह, सरदार चरणजीत सिंह सागरी, सरदार गुरचरण सिंह, सरदार आत्मजीत सिंह सलूजा, सरदार आत्मजीत सिंह बग्गा, सरदार रामिंदर सिंह, सरदार हरचरण सिंह, सरदार अमरजीत सिंह व डॉ इंदर जीत सिंह सदस्य बनाए गए।

 

इस मौके पर सभी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सचिव सरदार अमरजीत सिंह पम्मी ने कहा कि, कमेटी अब से 21 बच्चियों को बी ए, बीकॉम, एम ए की शिक्षा दिलवाएगी। जिसका सारा खर्च कमेटी वहन करेगी। उन्होंने बताया कि, पिछले कई सालों से उनके पिता सरदार जोगिंदर सिंह सचिव रहे और 11 स्टूडेंट्स को निशुल्क पढ़ाने की ज़िम्मेदारी उठाते चले आए अब सरदार अमरजीत 21 गरीब स्टूडेंट्स की ज़िम्मेदारी लेंगे। उन्होंने कहा कि, गुरुनानक गर्ल्स पीजी कालेज मैनेजमेंट की तरफ से 21 बच्चे जो फीस नही दे सकते उनको 100% फीस माफ की जाएगी। किसी भी धर्म के विद्यार्थी एडमिशन ले सकते हैं।

वो भी निशुल्क। इस फैसले का उद्देश्य यही है कि, कोई भी स्टूडेंट उच्च शिक्षा से वंचित न रह पाए। गुरुनानक गर्ल्स पीजी कालेज में एजुकेशन के साथ जॉब कंपटीशन की भी तैयारी कराई जाती है। जिससे स्टूडेंट्स सिर्फ किताबी ज्ञान ही न बल्कि नौकरी के लायक भी बने। जो भी स्टूडेंट्स इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हो वो इस नंबर पर

9450152146, 9792710888

9839034045, 9839100567

7235044006, 9415130489

9336230433 7408326637

पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button