Trending

सपा व‍िधायक इरफान सोलंकी की आज पेशी

Network Today

कानपुर। सपा व‍िधायक इरफान सोलंकी की आज कानपुर कोर्ट में पेशी है। वह महाराजगंज जेल में बंद हैं। पेशी के ल‍िए आज सुबह वो महाराजगंज जेल से कानपुर के ल‍िए रवाना हुए थे। करीब 11 बजे उन्‍होंने कानपुर ज‍िले की सीमा में प्रवेश क‍िया है। कुछ ही देर में इरफान सोलंकी कानपुर कोर्ट पहुंच जाएंगे।

महाराजगंज जेल में बंद कानपुर के सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी को देर रात अनौगी जेल लाया गया। रात यहां गुजारने के बाद सुबह नौ बजे इरफान को सुरक्षा व्यवस्था के साथ कानपुर रवाना किया गया। बताया जा रहा है अधिक कोहरा होने के कारण विधायक को देर रात करीब एक बजे अनौगी जेल दाखिल किया गया था।

कानपुर की सीसामऊ व‍िधानसभा सीट से फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी की बुधवार को कानपुर कोर्ट में पेशी है। वर्तमान में वह महाराजगंज की जेल में बंद है। मंगलवार को विधायक को कानपुर लेकर जाया जा रहा था। मगर रात में कोहरा अधिक होने के कारण विधायक को कन्नौज की अनौगी जेल में दाखिल किया गया। रात विधायक अनौगी जेल में काटी।

बुधवार सुबह करीब नौ बजे 10 गाड़ियां सुरक्षा व्यवस्था के साथ विधायक को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया। जेल अधीक्षक पीके त्रिपाठी ने बताया की विधायक को जेल से रवाना करने से पहले चाय, बिस्किट और दलिया दिया गया था। बता दें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ जाजमऊ थाने में आठ नवंबर को जमीन कब्जाने, महिला के घर आग लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button