
Network Today
कानपुर 12 जून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव नगर द्वारा विश्व बैंक सेक्टर के स्थित पार्क में हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। जिला बौद्धिक टोली सदस्य रमाशंकर दीक्षित ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि महत्वपूर्ण घटना होने पर हमारे पर्व होते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी साम्राज्य की स्थापना की उसी की याद में संघ हिंदू साम्राज्य दिवस मनाता हैं। वीर शिवाजी ने 15 वर्ष की आयु में तोरण किला जीता और कुल 276 लड़ाइयां लड़ी जिसमें 268 में विजय प्राप्त की।
संघ भी हिंदुओं को संगठित करने का कार्य कर रहा है सह नगर संघचालक विवेक कटियार ने कहा कि हमें छत्रपति शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सह नगर कार्यवाह जतिन गुप्ता ने अतिथि परिचय दिया योगेश गुप्ता ने एकल गीत प्रस्तुत किया राजीव जी ने अमृत वचन सुनाया।
मुख्य शिक्षक शुभम जी थे इस अवसर पर लक्ष्मण, राजेश, विक्रम, योगेंद्र सचान ,अनिल कपूर ,इंद्रेश, संजय ,सुनील भट्ट सहित एक सैकड़ा स्वयंसेवक मौजूद थे।