
लोकसभा में बम लेकर घुसे दो शख्स, हाथ में था स्मोक बम, मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, दर्शक दीर्घा से कूदे थे युवक
संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदे दो युवक सुरक्षा में बड़ी चूक
Network Today: 14 दिसम्बर 2023
नई दिल्ली। संसद पर हमले की बरसी के दिन संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। दरअसल, बुधवार दोपहर करीब एक बजे दो लोग लोकसभा में दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर कूद पड़े। उनके पास स्मोक बम था जिससे वह पीली गैस छोड़ रहे थे। इस घटना के सामने आने के बाद सदन में मौजूद सांसदों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों आरोपियों को सदन के अंदर ही पकड़ लिया।
लोकसभा में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब दर्शक दीर्घा से 2 युवक अचानक नीचे कूद गए। उस समय लोकसभा में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। युवकों ने जूते में कुछ स्प्रे छिपा रखा था। वे सदन की बेंच पर कूदने लगे और इस दौरान सदन में पीली गैस फैलने लगी। पूरे सदन में अफरा-तफरी का माहौल था। इसके बाद सांसदों ने उसे पकड़ लिया।
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि मैंने उसे सबसे पहले पकड़ा। कुछ ने इसकी पिटाई भी की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। इसे देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया। बता दें कि आज ही के दिन पुरानी संसद की इमारत में 13 दिसंबर, 2001 को 5 आतंकियों ने हमला किया था। इसमें दिल्ली पुलिस के 5 जवान समेत 9 लोगों की मौत हुई थी।
भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि जब मैं स्पीच दे रहा था। तभी दाईं तरफ से आवाज आई, तो मुझे पता चला कि कोई आ रहा है। सामने की तरफ से सासंद और सिक्योरिटी गार्ड पकड़ो-पकड़ों चिल्लाने लगे। उनके हाथ से धुआं निकल रहा था। सदन धुआं से भर गया। युवक सीधे स्पीकर की तरफ जा रहे थे। तानाशाही नहीं चलेगी का नारा लगा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उनमें एक का नाम सागर है। दोनों भाजपा के मैसूर सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे। सदन के अंदर 2 लोगों ने धुआं छोड़ा। वहीं, सदन के बाहर एक महिला ओर पुरुष ने पीले रंग का धुआं छोड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़कर बाहर किया। इस दौरान ये लोग नारेबाजी करते देखे गए।
संसद के बाहर भी युवक और युवती का प्रदर्शन रंगीन दुआ फैलाकर की नारेबाजी
चार गिरफ्तार दो हिरासत में उप में कैसे हुआ दर्ज
सीआरपीएफ के डीजी को जांच भाजपा सांसद के अनुशंसा पर बना था पास
यह है आरोपी 4 साल से आपस में था संपर्क
वामपंथी विचारधारा से प्रेरित होने का अंदेशा
स्पीकर ने दिया उचित स्त्री जांच के आदेश
वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाला