Trending

शाहजहांपुर – ‘सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम ‘ के नारे के संकल्प के साथ महिलाओं ने वृक्षारोपण किया

शहर को हरा भरा बनाने के लिए अधिकारियों के घरों की शुरुआत

Network Today 

‘सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम ‘ के नारे के संकल्प के साथ महिलाओं ने वृक्षारोपण किया

जी पी अवस्थी

शाहजहांपुर,यूपी । शाहजहांपुर पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग यूनिटी संस्था की ओर से पिछले शनिवार को एसपी आवास पर पौधारोपण किया गया संस्था की संरक्षक डॉ संगीता मोहन ने एसपी एस आनंद की पत्नी देवी आनंद वह संस्था पदाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

‘सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम , के संकल्प के साथ यूनिटी संस्था की महिलाएं अब अधिकारियों की घरों में वृक्षारोपण कर मुहिम चला रही है। इस मुहिम मे अधिकारियों की पत्नी को भी जोड़ा गया है।

वही महिला सशक्तिकरण की यह नई पहल करने वाली महिलाओं का कहना है कि दिनोंदिन पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। यूनिटी संस्था की यह महिलाएं शक्ति वन घर घर स्थापना करेगी जहां वह हर अधिकारियों के आवासों पर वृक्षारोपण कर ना केवल पेड़ पौधों को संरक्षण दिलायेगी बल्कि सुरक्षा के साथ सभी पेड़ों को हरा-भरा कर पर्यावरण के लिए मददगार साबित करायेगी।

एसपी आवास पर पौधारोपण किया

एसपी आवास पर पौधारोपण किया जिनमें नीम पीपल कदम नींबू गुलमोहर पाकर सेब नाशपाती कटहल आदि शामिल थे सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली इस दौरान संस्था की अध्यक्ष एकता अग्रवाल प्राची अस्थाना रेनू, रूपम, राजू ,रिशु ,प्रतिमा, रचना मोहन और रोली टंडन आदि मौजूद रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button