
Network Today
कानपुर: सपा विधायक इरफान सोलंकी और भाई रिजवान के बचाव में उनकी पत्नी उतरी है। विधायक की पत्नी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मेरे पति और देवर बेकसूर है। उन्होंने फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला की झोपड़ी मेरे पति और देवर ने नहीं जलाई हैं। उसके बावजूद पर उन केस दर्ज कर लिया गया है। एक वीडियो दिखाया, जो करीब छह मिनट का है । इसमें प्लाट के आसपास बच्चे पटाखे जलाते दिख रहे हैं । उनका कहना है कि आग उससे ही लगी है। इस दौरान आसपास उनके घर या परिवार का कोई सदस्य नहीं था। यह वीडियो प्लॉट के सामने स्टार टेनरी के मालिक के घर के लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। उन्होंने कहा जो महिला उसे अपना कह रही है। यह रिजवान सोलंकी के नाम है और महिला वहां पर कब्जा कर परेशान कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस कमिश्नर से न्याय की मांग की है।

बता दें कि महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक इरफान सोलंकी व उसके भाई रिजवान ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे उसके गृहस्थी का समान जलकर खाक हो गया। पीड़ित महिला मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली है। महिला ने दिए गए तहरीर में बताया कि जिस दिन घटना को अंजाम दिया गया उस समय पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। पीड़िता के अनुसार उनके पिता का जाजमऊ के केडीए डिफेंस कॉलोनी में प्लॉट है। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।