
Network Today
जी पी अवस्थी
कानपुर। दुर्गा पूजा को लेकर शहर भर में जगह जगह लगाया गया पंडालों में रविवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिस पर महिलाओ ने पूजा अर्चना की वही लोबान की आरती भी की गई कई पंडालो में महिला मंडली ने भजन कीर्तन से मां का गुणगान किया।
नव चेतन दुर्गा पूजा महिला समिति कि उपाध्यक्ष डॉ रागनी मिश्रा ने बताया कि ये कार्यक्रम हम लोग विगत 4 वर्षों से निरंतर दुर्गा पूजा का कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
ये कार्यक्रम रविवार 2 अक्टूबर को शुरू हुआ जिसकी मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार थी वही विशिष्ट अतिथि पूनम कपूर और रंजना शुक्ला थी जिन्होंने डांडिया रास का शुभारम्भ किया ।फिल्मी गीतों पर महिलाओ ने जम कर डांडिया किया। वही दुर्गा वाहनी की रागनी मिश्रा ने अपनी महिला टीम के साथ जमकर डांडिया खेला। गरबा डांस किया और युवाओं ने भी डांस किया।
संस्थापक नीतू गुप्ता ने बताया कि पंडाल में दुर्गा जी के लक्ष्मी स्वरूप,सरस्वती स्वरूप शक्ति स्वरूप की पूजा व अर्चना की जाती है। पंडाल परिसर में कई लघु उद्योग के स्टाल भी लगे थे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री परिवार की संगीता गुप्ता, आरोग्य भारतीय की माया विश्कर्मा , कल्पना गुप्ता, अजय गुप्ता, डॉ एम सी मिश्रा, नेहा द्विवेदी, चंचल अग्रवाल, आलोक शाह, मधु शाह , भावना श्रीवास्तव मौजूद थी।
वही आईना की फाउंडर नैना चौहान बताया कि उनकी संस्था आईना और जनकल्याण समिति में 20 से 30 महिलाओं को आत्म-निर्भर प्रशिक्षण केन्द्र को संचालित करती है ये महिलाएं उनके साथ जुड़ी हुई है जो अपने अपने कुटीर उद्योग चला रही है और इस कार्य मे संस्था उनके सहयोग के लिए तत्पर्य रहती है। आईना के स्टाल में लोगो ने जमकर खरीदारी की । इस आईना के स्टाल में रागनी मिश्रा, शिखा शुक्ला , नीलू केसरवानी, रीना सिंह, मौजूद थी।