
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में हैं। राजनाथ सिंह ने आज के पहले कार्यक्रम नमस्ते लखनऊ में अपनी योजना की जानकारी देने के साथ ही भारत की ताकत के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि हमने अपनी ताकत का संदेश पूरे विश्व को दिया है। अब भारत परिणामों की चिंता नहीं करेगा, स्वाभिमान से समझौता नहीं करेगा, ये है आज का भारत। हम अपने देश की सुरक्षा व्यवस्था को दुनिया के दूसरे देशों पर आश्रित नहीं रखना चाहते। हमने सूची जारी की है, अब हथियार भारत में बनेंगे। ऐसे 309 आइटम घोषित किए हैं, जो बाहर से नहीं मंगाया जाएगा। हमने तो अपने देश में प्राइवेट इंडस्ट्री को खड़ा करने की भी व्यवस्था कर ली है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा व्यवस्था में आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया।उन्होंने कहा कि हम अपने देश की सुरक्षा व्यवस्था को दुनिया के दूसरे देशों पर आश्रित नहीं रखना चाहते। हमने सूची जारी की है, अब हथियार भारत में बनेंगे। ऐसे 309 आइटम घोषित किए हैं, जो बाहर से नहीं मंगाए जाएंगे।लखनऊ इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन की ओर से निराला नगर के द रेगरेंट होटल में आयोजित नमस्ते लखनऊ आयोजन में रक्षामंत्री ने लखनऊ के विकास पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लखनऊ का विकास तेजी से हो रहा है।
रेलवे स्टेशन का डवलपमेंट भी चल रहा। गोमती नगर स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम हो रहा। हमारी कल्पना को पूरा करने के लिए पैसे का संकट नहीं है। चारबाग स्टेशन के लिए बहुत सारी चीजें करने की योजना है। प्रदेश की जनता संतुष्ट है, अगर संतुष्ट नहीं होती तो इतना भारी जनाधार नहीं मिलता।अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है। पहले भारत यदि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत अपनी बात को रखता था तो उतना गंभीरता से नहीं लिया जाता था, आज भारत की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है।भारत की साख दुनिया में बढ़ी है।