Trending

प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया, फिर हाथ की नस काट हाइवे पर फेंक फरार हुआ प्रेमी

Network Today

महिला का पति मुंबई में काम करने के लिए गया था। पत्नी यहां प्रेमी के बुलाने पर लाल बंगला गई थी। जहां पर प्रेमी ने महिला की हाथ की कलाई काट दी

बेहोशी की हालत में सड़क किनारे महिला पड़ी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार कराया। होश आने के बाद महिला ने घटनाक्रम के विषय में जानकारी दी।

प्रेमी ने शादीशुदा महिला की कलाई सड़क किनारे फेंक दिया। बेहोशी की हालत में पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। होश आने के बाद महिला ने बताया कि उसकी यह हालत प्रेमी ने की है। जो उसे मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद आक्रोशित प्रेमी ने हाथ की नस काट दी और हाईवे किनारे धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही।

घटना जाजमऊ थाना क्षेत्र की है होश आने के बाद मैंने बताया कि वह जाजमऊ थाना क्षेत्र के संजय नगर में रहती है। उसका पति मुंबई में काम करता है। सोनू नाम के व्यक्ति ने उसे लाल बंगले के पास बुलाया था। जहां वह मिलने के लिए गई थी। बातचीत के दौरान सोनू आक्रोशित हो गया और उसकी पिटाई कर दी।

मुकदमा दर्ज किया गया

महिला ने बताया कि सोनू ने बाएं हाथ की नस और दाएं हाथ की एक अंगुली काट मौके से फरार हो गया। महिला को सड़क किनारे देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का उपचार कराया। पुलिस के अनुसार महिला ने घटनाक्रम की विषय में जानकारी दी। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button