
Network Today
कानपुर 10 जनवरी । भारतीय गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्रीय संस्था राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक व ( वरिष्ठ आर.एस.एस. नेता ) डॉ.इंद्रेश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर की संस्तुति पर संगठन की ओर से कानपुर उत्तरप्रदेश के सुनील शुक्ला (जीतू) को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया है । ये जानकारी संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री दिवाकर सिंह ने दी। सुनील शुक्ला के राष्ट्रीय महामंत्री बनाये जाने पर शहरवासियों एवं संगठन पदाधिकारियों में हर्ष की लहर है।
लोग सोशल मीडिया एवं अपने अपने माध्यमों से सुनील शुक्ला को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। गौवंश संरक्षण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते सुनील शुक्ला ने राष्ट्रीय संरक्षक एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया हैं इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में गाय को सनातन संस्कृति में पूजनीय माना गया है। जब भारत में गौवंश बचेगा तभी देश का भी संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि वे बतौर राष्ट्रीय महामंत्री भारत सरकार से अपील करेंगे की गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्राप्त हो ।जिससे भारत में सरकार की ओर से आधिकारिक संरक्षण प्राप्त हो। इससे भारत के अंदर गौकशी व गौतस्करी पर प्रभावी लगाम लगेगी। समाज के हर तबके को इसके लिए आगे आना होगा।