Trending

यूपी समेत आस-पास के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली

Network Today

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर सक्रिय होता दिख रहा है। लोगों को बदले मौसम का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में आसमान में बादल दिख रहे हैं। सुबह से ही बारिश जैसी स्थिति दिख रही है। हल्की बारिश के बाद कोहरे का असर दिख रहा है। राजधानी में दोपहर बाद 2 से 3 बजे के बीच भी बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश के कारण लोगों को एक बार फिर ठंडे मौसम का अहसास होने लगा है। राजधानी लखनऊ से नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वांचल के कई इलाकों में आसमान में बादलों का असर दिख रहा है। ठंड जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी लखनऊ में सुबह से ही बादलों का असर दिख रहा है। इस कारण सूरज नहीं दिखा है। मौसम विभाग की ओर से सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया। सुबह करीब 6.30 बजे से बारिश शुरू हो गई है। बारिश से बुधवार को शहर के तापमान में एक बार फिर कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान में मंगलवार की तुलना में 5 डिग्री की कमी आने की उम्मीद जताई गई है।

खनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। शाम को भी लोगों को अधिक ठंड जैसी स्थिति का अहसास नहीं हो रहा था। लेकिन, बुधवार की सुबह मौसम में आए बदलाव और 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा ने एक बार फिर ठंड लौटने का अहसास कराया। बारिश जैसी स्थिति से शहर के तापमान में 5 डिग्री तक की कमी आने का अनुमान है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button