Trending

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी

 

बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस और JDS गठबंधन के सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि वह भ्रष्ट हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, ‘हत्या के आरोपी’ अमित शाह और आरएसएस को किसी संस्था की परवाह नहीं है। राहुल ने कहा कि भाजपा ने हर जगह जनादेश का अपमान किया।उन्होंने कहा, ” मैं कर्नाटक की जनता, नेताओं और श्री देवगौड़ा को बधाई देता हूँ। उम्मीद है कि भाजपा और आरएसएस को सबक मिलेगा और वे लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान नहीं करेंगे।”इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ‘ऑपरेशन कमल’ विफल रहा। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘ऑपरेशन कमल विफल रहा। येदियुरप्पा दो दिन के मुख्यमंत्री रहे जैसे कि देश ने पूर्वानुमान लगाया था।

बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफे के ऐलान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘लोकतंत्र पर आक्रमण’ रोका गया है। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और वह खुद भ्रष्टाचार हैं।उन्होंने कहा कि आज सभी ने देखा कि विधानसभा में भाजपा के विधायक राष्ट्रगान से पहले उठकर चले गए। यह इस बात का प्रमाण है कि वो किसी संस्था का सम्मान नहीं करते। इसी सोच के खिलाफ हम लड़ रहे हैं।

उन्होंने सात दिनों के मुख्यमंत्री रहने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।’उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र जीता, संविधान जीता।’दरअसल, उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार येदियुरप्पा को आज शाम चार बजे सदन में बहुमत साबित करना था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी।गौरतलब है कि राज्य में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है । प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा में 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जद एस+ को 38 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 111 है क्योंकि कुमारस्वामी दो सीटों से चुनाव जीते हैं।

राहुल ने BJP पर विधायकों को खरीदने का भी आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के संवैधानिक संस्थओं से बड़े नहीं हैं। राहुल ने कहा कि देशभर में लोकतंत्र की हत्या की साजिश की जा रही है। उन्होने कहा की BJP-RSS के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। येदियुरप्पा और भाजपा विधायकों पर आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि राष्ट्रगान बजने से पहले ही वे लोग सदन छोड़कर चले गए जिससे राष्ट्रगान का अपमान होता है।

यहां देखे पूरी प्रेस कांफ्रेंस

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button