यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई,एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री बनने पर

Network Today

शिवसेना के बागी नेता कहे जा रहे एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के बीसवें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के शपथ लेने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी। सीएम योगी ने लिखा कि एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपके कुशल नेतृत्व में राज्य सुशासन के सुपथ पर चलकर विकास के नए मानक स्थापित करेगा। आपके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।

वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फणनवीस को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके लोक कल्याणकारी प्रयासों से राज्य सुशासन के सुपथ पर चलकर विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगा। आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं। इसी तरह यूपी सरकार के कई मंत्रियों और भाजपा संगठन पदाधिकारियों ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बधाई दी।

महाराष्ट्र की राजनीति में अप्रत्याशित करवट बदली है। गुरुवार शाम तक किसी को पता नहीं था कि महाराष्ट्र की राजनीति ऐसा कुछ हो सकता है, लेकिन भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए घोषणा की कि एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे।

फडणवीस ने यह घोषणा करते हुए यह भी स्पष्ट कर दिया था कि शिंदे मंत्रिमंडल में वह खुद शामिल नहीं होंगे। वह बाहर से ही सरकार की मदद करते रहेंगे। लेकिन फडणवीस की इस घोषणा के कुछ देर बाद ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर आकर एक नई सूचना दी कि पार्टी ने देवेंद्र फडणवीस को भी शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल होने का निर्देश दिया है। वह भी शिंदे के साथ ही शपथ लेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button