Trending

मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव, अखिलेश संभालेंगे प्रचार की कमान

Network Today

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर सपा ने अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है। इस सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ेंगी। सपा के आधिकारिक ट्वीटर से इस बात की पुष्टि की गई है। उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 17 नवंबर तक नामांकन होंगे। वहीं, पांच दिसंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा ने गुरुवार को उनके नाम की घोषणा कर दी। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button