Trending

मुलायम सिंह की हालत चौथे दिन भी क्रिटिकल, RJD सुप्रीमो लालू और तेजस्वी पहुंचे मेदांता

Network Today

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में बृहस्पतिवार सुबह भी कोई खास सुधार नहीं हुआ। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुलायम के स्वास्थ्य में सुधार संतोषजनक नहीं है।

लगातार 5वें दिन भी वेंटिलेटर पर हैं मुलायम सिंह

रविवार से उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट में ही रखा गया है। यूरिन इंफेक्शन पहले के मुताबिक जरूर कम हुआ है। आक्सीजन लेबल अभी भी मेनटेन नहीं कर पा रहे हैं। क्रिटिकल केयर यूनिट के हेड डा. यतिन मेहता की टीम इलाज में लगी हुई है।

समधी का हाल जानने बेटे के साथ पहुंचे लालू यादव

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव तथा उनके पुत्र बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार शाम मेदांता में भर्ती सपा संरक्षक मुलायम सिंह को देखने पहुंचे। दोनों ने आइसीयू के बाहर ही खड़े होकर दूर से सपा संरक्षक को देखा फिर उनके पुत्र तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से स्वास्थ्य के बारे में बात की। करीब एक घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद दोनों दिल्ली चले गए। लालू तथा मुलायम आपस में रिश्तेदार हैं। लालू की बेटी की शादी मुलायम के परिवार में हुई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल हालचाल लेने के लिए पहुंचे

बुधवार को मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेदांता अस्पताल पहुंचे उन्होंने अखिलेश यादव तथा अन्य स्वजन से करीब एक घंटे तक बात की और स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद सपा संरक्षक स्वस्थ हो जाएं इसके लिए कामना की। सपा संरक्षक को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने डाक्टरों से भी जानकारी ली। अस्पताल से निकल कर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा संरक्षक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। यह जरूर है कि रविवार के मुकाबले मामूली सा सुधार है। हमारी कामना है कि वह जल्दी से स्वस्थ हो जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button