Trending

मास्क पहनो, यात्रा बंद करो… बहाने बना रही सरकार’, मांडविया की चिट्ठी पर राहुल का पलटवार

Network Today

भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने स्वास्थ्य मंत्री की ओर से किए गए भारत जोड़ो यात्रा बंद करने के आग्रह को लेकर केंद्र को आड़े हाथ लिया है। राहुल गांधी ने इसे सरकार की बहानेबाजी बताया है।

राहुल गांधी गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा के नूंह में थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की चिट्ठी को लेकर राहुल गांधी ने कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा ने मुझे भारत जोड़ो यात्रा बंद करने के लिए पत्र लिखा है। यात्रा को रोकने के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं। बहाने बन रहे हैं मास्क पहनों, यात्रा बंद करो कोरोना फैल रहा है। ये सब बहाने हैं, ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं।’

जयराम रमेश का हमला

राहुल से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी केंद्र सरकार पर हमला किया। जयराम ने कहा कि ये पत्र केवल राजनीतिक कारण से भेजा गया है। जयराम ने कहा कि ओमिक्रोन सब-वेरिएंट BF.7 के मामले जुलाई, सितंबर और नवंबर में गुजरात और ओडिशा में मिले थे, लेकिन ये पत्र अब लिखा गया। क्या चुनावों में किसी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हुआ था।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लिखी थी चिट्ठी

कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा बंद करने की अपील की गई है। चिट्ठी में कहा गया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का पालन किया जाए। अगर गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जाता तो यात्रा को स्थगित किया जाए।

इसके अलावा यात्रा में मास्क व सेनीटाइजर का इस्तेमाल करने की भी अपील की गई। चिट्ठी में कहा गया कि केवल टीकाकरण वाले लोग ही इस यात्रा में हिस्सा लें। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यात्रा में जुड़ने से पहले और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button