
Network Today
कानपुर, यूपी। आज दिनांक 15 फरवरी 2023 को महिला मोर्चा कानपुर दक्षिण जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई। इस बैठक का विषय आगामी कार्य योजना तथा बजट संगोष्ठी रहा। आगामी कार्य योजना के अंतर्गत मंडलों का की समीक्षा तथा बूथ अध्यक्ष और कमल दूत बनाने की योजना तय हुई।
साथी आगामी 17 फरवरी 2023 को दक्षिण जिले द्वारा एक बजट संगोष्ठी आयोजित करने की तैयारी बैठक भी संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दक्षिण अनीता त्रिपाठी व भाजपा अध्यक्ष डा. बीनाआर्य पटेल द्वारा की गई मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा तथा प्रवेश प्रदेश से प्रवासी के रूप में आई आदरणीय उर्विजा दिक्षित , तथा विशिष्ट अतिथि सह संयोजक के रुप में क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा आदरणीय जयंती वर्मा रही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनीता दीक्षित ने किया वही स्वागत की जिम्मेदारी जिला महामंत्री आशा तोमर के पास थी।पार्षद मनीषा मिश्रा बैठक में मौजूद थी वही सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष तथा जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रही।