
अपडेट- सचिन तिवारी Network Today Updated: Sat, 10 Nov 2024 06 PM (IST)
यूपी,कानपुर : समाज में महिलाओं और युवतियों पर अचानक हो रहे हमलों से बचाव और महिला सशक्तीकरण के लिए जागरण संगिनी क्लब ने मिशन निडर की पहल के साथ जुड़कर आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें संगिनी सदस्यों को अचानक होने वाले हमलों से बचाव के लिए रेनबुकाई आफ इंडिया के कानपुर ब्रांच चीफ ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने प्रशिक्षित किया। उन्होंने संगिनी सदस्यों को अचानक होने वाले हमलों से कैसे बचें इसके लिए प्रशिक्षित किया। कार्यशाला में डेमो देकर बचाव के तरीकों में महिलाओं की निपुणता को भी परखा गया। रविवार सर्वोदय नगर स्थित दैनिक जागरण कार्यालय में हुई कार्यशाला में बड़ी संख्या में संगिनी सदस्य शामिल हुईं। मुख्य प्रशिक्षक ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं।
-दैनिक जागरण संगिनी क्लब में आयोजित हुई कार्यशाला
-मिशन निडर की प्रमुख की पहल पर प्रशिक्षक ने सिखाए बचाव के तरीके
-नारी शक्ति को खुद की सुरक्षा करने के लिए किया गया प्रेरित
इसमें छोटी-छोटी तकनीक से खुद के बचाव और आपात स्थिति में अपना बचाव करते हुए खुद को कैसे सुरक्षित रखें इसका भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक ने सरिता गुप्ता, सुमन आहूजा, नेहा, आयुषी, प्रेरणा, रागिनी, स्वाति, पलक, खुशी, कुमकुम, नेहा दीक्षित को बारी-बारी पीछे से होने वाले हमले, शोहदों से बचाव और त्वरित उन पर हमला करने के तरीके बताए।
प्रशिक्षक ने अपने सहयोगी फ़िटनेश लार्ड जिम के रिसेश श्रीवास्तव ,हनी की मदद से संगिनी सदस्यों को चोक, ग्रिप लाक की विधियां सिखाई। जिससे वे खुद को सुरक्षित रख सकें। मिशन निडर की प्रमुख शिखा शुक्ला ने बताया कि बंगाल में महिला रेजिडेंट के साथ हुई दरिंदगी के बाद जागरूकता के मकसद से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यशाला के जरिए समाज में महिलाओं पर हो रहे अपराध पर रोक लगाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए प्रेरित करना है। संगिनी परिवार की अनिता अवस्थी ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन संगिनी परिवार के संग मिलकर शहर भर में होगा। महिलाओं को सुरक्षा के लिए प्रेरित कर दूसरों को भी निडरता के अभियान से जोड़ेंगे।
इंस्टाग्राम मिशन तेजश 👇👇
जिससे समाज में बेटियां खुद की सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।

