
जयपुर। राजस्थान में गर्मी चरम पर है। दिन में लोगों का घरों से बाहर निकला दूभर हो रहा है। पिछले दिनों हुई बरसात से भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 45.6 डिग्री तापमान के साथ जोधुपर का फलौदी सबसे गर्म स्थान रहा। बीती रात 30.8 डिग्री तापमान के साथ जयपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। जयपुर में सुबह 10 बजे अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। वहीं 22.0 डिग्री तापमान के साथ माउंट आबू में सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर सहित पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है तथा पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वी राजस्थान में आंधी तो पश्चिमीराजस्थान में हो सकती है बारिश
अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी चल सकती है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर बिजली गर्जना के साथ हल्की बरसात भी हो सकती है।
जयपुर में भी सकती है हल्की बरसात
जयपुर व आस-पास के स्थानों में अगले 24 घंटों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली चमकने के साथ हल्की बरसात भी हो सकती है।
जयपुर में सुबह 10 बजे ह्यूमिडिटी 26 प्रतिशत रही। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा रही। राजधानी में सूर्यास्त शाम 7.09 बजे होगा। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है।