Trending

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, गांधी परिवार के करीबियों में हैं शामिल

Network Today

कर्नाटक के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। सीधे मुकाबले में खड़गे ने शशि थरूर को भारी मतों से हराया है। खड़गे को गांधी परिवार के काफी करीबियों में शामिल किया जाता है, वो गांधी परिवार के भरोसेमंद भी हैं।

सोनिया और राहुल गांधी के इनकार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के कई सीनियर नेताओं के नाम सामने आए। सबसे पहले शशि थरूर, फिर अशोक गहलोत, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और आखिर में मल्लिकार्जुन खड़गे।  मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार भी माना जा रहा था।

मल्लिकार्जुन खड़गे कैसे बने थे मजबूत दावेदार

मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर कांग्रेस के अधिकतर सीनियर नेता सहमत थे। खड़गे महादलित समुदाय से आते हैं। कांग्रेस के नेताओं का मानना था कि अगर किसी दलित नेता को अध्यक्ष बनाया जाता है तो फिर पार्टी देशभर में दलित और महादलित वोट बैंक को साध सकती है। खड़गे को अध्यक्ष बनाने का फायदा कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में हाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में मिल सकता है।

छात्र राजनीति के बाद मजदूर नेता बने… अब पार्टी अध्यक्ष

यूनिवर्सिटी इलेक्शन से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार के करीबी और मिस्टर भरोसेमंद हैं। छात्र राजनीति के बाद वे मजदूरों के नेता बने और कई बार उनकी आवाज को बुलंद भी किया।

कर्नाटक के बीदर जिले के वारावत्ती में 12 जुलाई 1942 को खड़गे का जन्म हुआ था। किसान परिवार में जन्मे खड़गे ने गुलबर्गा से स्कूली शिक्षा, ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद एलएलबी की और यहां वकालत करने लगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button