Trending

राष्ट्रपति पर कांग्रेस नेता का अपमानजनक बयान, BJP ने की माफी की मांग, कहा- ‘आदिवासी महिला पर टिप्पणी शर्मनाक

Network Today

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा की गई टिप्पणी पर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पद के लिए नामित किए जाने के बाद से ही कांग्रेस उनका अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को अपमानजनक तरीके से संबोधित किया। एक आदिवासी महिला का इस तरह अपमान करना बेहद शर्मनाक है।

दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी को लेकर उन पर सवाल उठाए। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया था, तब से उन्हें कांग्रेस द्वारा दुर्भावनापूर्ण रूप से निशाना बनाया गया और राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भी उनके खिलाफ हमले रुकते नहीं दिख रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button