Trending

ब्रजेश पाठक बोले-मौर्या का फैसला ईश्वर करेगा:सपा पर बोला हमला, कहा- सिपाही भर्ती में एक जाति का बोलबाला रहता था

Network Today

शुक्रवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का फैसला वक्त आने पर ईश्वर करेगा। रामचरित मानस दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। हम सभी लोग घर के शुभ कार्य वहीं से शुरू करते हैं। उनका ये बयान बेहद दुखद है।

सपा पर बोला सियासी हमला
एमएलसी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने के लिए बीएनडी कॉलेज में आयोजित कार्यकम में उन्होंने हिस्सा लिया। यहां शिक्षकों के बीच उन्होंने कहा कि एक समय था कि जब आयोग से होने वाली सिपाही की भर्तियों में एक जाति के लोगों का ही बोलबाला हुआ करता था। हमने लाखों नौकरियां दी, लेकिन एक भी आरोप नहीं लगा है।

पहली बार शिक्षक सीट पर उतरी भाजपा के लिए मांगा वोट
कानपुर-उन्नाव शिक्षक खंड की सीट पर पहली बार भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतारा है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी वेणु रंजन भदौरिया की जिम्मेदारी उनकी है। कहा कि चुनाव के वक्त में जनता जज की भूमिका में होती है। अपने प्रत्याशियों की मैं गारंटी देता हूं।

अपने बेटी के ससुराल भी गए
कार्यक्रम में शामिल होने से पहले वे सिविल लाइंस स्थित अपनी बेटी के ससुराल भी गए। यहां उन्होंने करीब 1 घंटे का समय बिताया। बता दें कि ब्रजेश पाठक की बेटी की शादी कानपुर में होने जा रही है। 1 फरवरी को शादी समारोह लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। कानपुर आने के दौरान कई करीबियों को उन्होंने निमंत्रण पत्र भी बांटे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button