पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: सिद्धू के परिवार का चुनावी प्रचार चर्चा में, पंजाब CM पर साध रहे निशाना

पंजाब में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान का दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे प्रचार भी चरम पर पहुंच रहा है। वहीं कांग्रेस के दो बड़े चेहरों सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार का चुनाव प्रचार चर्चा में हैं।

6 फरवरी 2022 को चरणजीत चन्नी को कांग्रेस ने अगली टर्म के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा ऐलान किया था। उसके बाद से प्रदेश कांग्रेस में समीकरण कुछ बदले हैं। वहीं सिद्धू और चन्नी का साथ देने के लिए उनके परिवार के लोग बी मैदान में उतर आए हैं। सिद्धू और चन्नी की पत्नियों की बात करें तो दोनों में एक समानता है, दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं। दोनों ही इस समय अपने-अपने पति की जीत के लिए प्रचार में जुटी हैं। दोनों फैमिली के प्रचार में मुख्य फर्क यह है कि चन्नी की पत्नी डॉ. कमलजीत कौर और उनकी बहू सिमरनधीर कौर का फोकस लोगों की मुश्किलें समझने और नोट करने में है। वहीं, नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू लगातार CM चरणजीत सिंह चन्नी पर ही निशाना साध रही हैं।

सिद्धू भी अमृतसर ईस्ट में ही हुए सीमित

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी इस समय पूरे पंजाब में घूमकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं नवजोत सिद्धू अपनी सीट अमृतसर ईस्ट तक ही सीमित हो गए हैं। उनका कहना है कि पार्टी का सीएम चेहरा ही कैंपेन की अगुवाई करता है। पिछली बार कैप्टन अमरिंदर सिंह थे और उन्होंने पूरे पंजाब में कैंपेनिंग की। इस बार समय कम है और स्वभाविक है कि चन्नी अपने कार्यक्रम आयोजित करेंगे ही। वहीं अपने बारे में सिद्धू का कहना है कि जब तक पार्टी उन्हें कहेगी नहीं, वह नहीं जाएंगे। पार्टी प्रधान के होते जो उनकी जिम्मेदारी होगी, वह उसे पूरा करेंगे। वह एडमिनिस्ट्रेटिव पावर हैं, इम्प्लीमेन्टेशन की शक्ति चन्नी के पास है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button